12 मई : डोरीगंज की मुख्य ख़बरें

0

छपरा निवासी दारोगा की  दानापुर  के पास सड़क दुर्घटना में मौत

डोरीगंज : डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गाँव निवासी स्व किशुनदेव सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह उर्फ अनिल सिंह (55 बर्ष), जो कैमुर जिला के भबुआ थाना में दारोगा के पद पर पदस्थापित थे पटना दवा लेने जाने के क्रम मे सड़क दुर्घटना मे मौत हो गयी।

घटना मंगलवार सुबह की है जब दारोगा ओमप्रकाश सिंह अपनी ड्युटी करने के बाद दवा लेने के लिए पटना जा रहे थे तभी दानापुर के शाहपुर सराय के पास उनकी इंडिका कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकड़ा गयी जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय शाहपुर सराय पुलिस ने उनको इलाज के लिए पटना हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

swatva

पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को उनके पैतृक गाँव डुमरी अड्डा लाया गया। शव पहुँचते ही पुरे गाँव मे कोहराम मच गया। पुरे गाँव मे मातम छा गया। शव को डोरीगंज के रहरिया घाट पर दाह संस्कार किया। शव को उनके पुत्र चन्दन कुमार ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर मुख्य रुप से स्थानीय थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, स्थानीय मुखिया धर्मेन्द्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह, भाजपा नेता राजेश सिंह, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे। मृतक ओमप्रकाश सिंह तीन भाईयों मे सबसे बड़े थे। उनको दो पुत्र एवं दो पुत्री है जिसमे एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वे मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनको गाँव के सभी लोग लगाव था । सभी लोग उनके व्यक्तित्व की बहुत ही प्रशंसा कर रहे थे।

 सदर प्रखण्ड भाजपा के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चों का हुआ गठन

डोरीगंज : सदर प्रखण्ड भाजपा के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चो का गठन भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रखण्ड अध्यक्ष हरेश्वर सिंह द्वारा किया गया।

जिसमे किसान मोर्चा का अध्यक्ष विनय कुमार विमल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह,अनुसुचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सागीर अली,अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया एवं प्रकोष्ठ मे सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ संयोजक मिलन कुमार, पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक मृत्युंजय कुमार सिंह एवं महादलित प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम कुमार राम को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here