एनडीए गठबंधन में सुमित कुमार को मिला मंत्री पद, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0

बाढ़ : एनडीए गठबंधन में लोकप्रिय नेता सुमित कुमार सिंह को मंत्री बनाये जाने पर बाढ़ अनुमंडल के एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है।

एनडीए गठबंधन के लोकप्रिय नेता सुमित कुमार सिंह को मंत्री बनने पर अथमलगोला प्रखंड के करजान गांव निवासी चर्चित कार्यकर्ता घनश्याम सिंह मंटू ने उनके आवास पर पहुंचकर मंत्री सुमित कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर उन्हें बधाई दिया। कार्यकर्ता श्रीमंटू ने कहा कि सुमित कुमार सिंह को मंत्री बनाये जाने से एनडीए गठबंधन काफी मजबूत होगा और विहार में विकास की गति तेज होगी।

swatva

वहीं, बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों लोगों ने बाढ़ विधान सभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार अपनी जीत दर्ज कराने बाले भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू को भी मंत्री बनाये जाने की मांग एनडीए गठबंधन के केंद्रीय राजनेताओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया है और आमलोगों में यह धारणा है कि मुख्यमंत्री श्रीकुमार अपने चहेते विधायक श्रीज्ञानू को इस बार अवश्य ही अपने मंत्रीमंडल में शामिल करेगें।

सत्यनारायण चातुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here