06 सितंबर : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

युवक की ह्त्या

आरा : भोजपुर जिला के उदवंतनगर थानान्तर्गत उदवंतनगर गाँव में आपसी विवाद में एक युवक की ह्त्या कर शव को खेत में फेक दिया गया जहां से पुलिस आज उसे प्राप्त कर आरा सदर अस्पताल में पोस्ट मोर्तेम के लिए लेकर आई|

मृतक की पहचान उदवंतनगर गाँव के ही 20 वर्षीय उपेन्द्र महतो के रूप में की गयी है| इस सम्बन्ध में चिंटू सिंह, चन्दन सिंह तथा बब्लू सिंह सहित छः लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है| पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है|

swatva

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले उपेन्द्र महतो के साथ नामज़द अपराधियों की कहासुनी हुयी थी और उनलोगों ने उसे जान से मार देने की धमकी भी थी और अंत में उनलोगों ने उपेन्द्र महतो की ह्त्या कर शव को खेत में फेक दिया| आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को जब्त किया|

हत्या के प्रतिशोध में मारा गया नीरज, तीन आरोपित गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला के कृष्णागढ़ थानान्तर्गत सरैयां गांव निवासी युवक नीरज यादव की ह्त्या प्रतिशोद लेने की नियत से शराब पार्टी देने के बहाने ले जाकर तथा गला काट कर की गयी थी| भोजपुर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से देशी कट्टा, एवं 12 बोर की चार ज़िंदा गोली भी बरामद की।

गिरफ्तार आरोपितों में सरैया निवासी स्व. ललन नट का पुत्र सोनू नट, स्व. यमुना नट का पुत्र भोला नट उर्फ मौला और भोला नट उर्फ मौला नट का पुत्र सुमारू नट है। तीनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। भोला नट उर्फ मौला नट व सोमारू नट का आपराधिक इतिहास रहा है। भोला नट उर्फ मौला नट कृष्णगढ़ थानान्तर्गत छिनतई और हत्या के प्रयास के दो कांडों में आरोपित रहा है। सोमारू नट हत्या के प्रयास के दो कांडों में आरोपित रहा है।

भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि 30-31 अगस्त की रात सरैयां चिमनी भट्ठा के समीप नीरज यादव नामक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद उन्होंने एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। एसपी ने बताया कि हत्या का प्लान तीज से एक-दो दिन पहले बना था। घटना के दिन आरोपित उसे शराब पिलाने का प्रलोभन देकर बागीचे में ले गए।

वहां धारदार हथियार से गला काट उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आयी है। उसमें कुछ का नीरज यादव से संबंध रहा है। बाद में नीरज का उनलोगों से रुपये को लेकर अनबन हो गयी थी। नीरज यादव शराब का आदी था। वह कुछ रोज पहले ही बाहर से आया था। वह 30 अगस्त की शाम बाजार गया था। इस बात की जानकारी मिलने पर आरोपितों ने उसे शराब पिलाने का प्रलोभन दे अपने साथ ले लिया। उसके बाद हत्या कर दी गयी।

बुजुर्ग दंपती की हत्या में दो भतीजों समेत तीन कातिल गिरफ्तार

आरा : भोजपुर पुलिस ने सहार थानान्तर्गत एकवारी गांव निवासी बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए हत्या में शामिल दोनों भतीजों समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एकवारी गांव निवासी स्व. मुन्नीनाथ शर्मा के पुत्र अनिल कुमार शर्मा उर्फ बुट्टी सिंह, चंद्रभूषण सिंह उर्फ शंभू सिंह और स्व राजबल्लभ सिंह के पुत्र भोला यादव उर्फ भोला सिंह शामिल हैं। इनके पास से दो मोबाइल बरामद किये गये हैं।‌‌ अनिल कुमार उर्फ बुट्टी और चंद्रभूषण सिंह उर्फ शंभू मृत दंपती के भतीजे हैं। तीनों ने अपना जूर्म कबूल लिया है। साथ ही तीनों ने घटना में शामिल कुछ अन्य लोगों का नाम भी बताया है।

भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के क्रम में बताया कि हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करने करने के लिए एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। जांच में जुटी टीम हत्या में इस्तेमाल रस्सी व मोबाइल सर्विलांस के जरिए घटना में शामिल लोगों को चिह्नित करने में सफल रही। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और धरपकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है। हत्या के बाद घर से चोरी के आरोप की भी जांच की जा रही है।

एकवारी गांव निवासी बुजुर्ग विश्वनाथ सिंह व उनकी पत्नी ललिता देवी की हत्या आरा का मकान और गांव की 12 बीघे जमीन के लालच में की गयी है। हत्या में गिरफ्तार दंपती के भतीजों ने पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि विश्वनाथ सिंह तीन भाई थे। वह नि:संतान थे। एक भाई मुनीनाथ सिंह के पुत्र अनिल कुमार और चंद्रभूषण सिंह की उनकी संपत्ति पर नजर थी।

एसडीपीओ राहुल सिंह के अनुसार हाल के दिनों में दोनों भतीजों को संदेह हो चला था कि चाचा विश्वनाथ सिंह अपने हिस्से की जमीन और मकान दूसरे चाचा के बेटों या अन्य को दे देंगे। इस कारण ही दोनों ने बुजुर्ग चाचा और चाची की हत्या की साजिश रची गयी थी। चूंकि बुजुर्ग दंपती का पड़ोस के एक व्यक्ति से अतिक्रमण का विवाद चल रहा था।

हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाने की प्लानिंग थी। बताते चलें कि 25 अगस्त की रात एकवारी गांव निवासी बुजुर्ग विश्वनाथ सिंह और उनकी पत्नी ललिता देवी रस्सी से गला घोंट बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। सोये अवस्था में दोनों के हाथ-पैर बांध गला दबा दिया गया था। सुबह दोनों की हत्या की जानकारी मिली थी।

पुलिस कर्मी ने अपमी माशूका से रचाई शादी

आरा : भोजपुर जिला के बिहिया थाने में नियुक्त एक सिपाही ने अपनी प्रेमिका से बिहिया स्थित मह्थीन दाई मंदिर में एक सादे समारोह में तथा पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में शादी रचाई। बिहिया थाने में तैनात सिपाही रवीन्द्र चौधरी पढ़ाई के दौरान अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की निशा से प्यार करने लगा तथा उसी से शादी करने का निश्चय भी कर लिया पर निशा के घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे| दो दिन पहने रवीन्द्र चौधरी अपने गाँव गया तथा निशा को लेकर बिहिया स्थित मह्थीन दाई मंदिर पहुँच गए|

उसने अपने माता पिता को शादी के निर्णय की सूचना मोबाइल पर दी तो वे भी बिहिया पहुँच गए लेकिन निशा के परिवार से कोई भी नही आया| सारी बातो को जानने के बाद बिहिया थानाध्यक्ष ने भी अपनी सहमती दे दी| सहमती के बाद एक सादे समारोह में उनकी शादी मंदिर में ही संपन्न हुयी जिसमे पुलिस एवं नगर के कई लोग बाराती और शराती दोनों रूप में नज़र आये| इस शादी में जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर, बिहिया थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह समीप कई पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हुए।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here