16 मार्च : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

हर प्राणी में परमात्मा का करें दर्शन-आचार्य भारतभूषण

आरा : श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् के तत्त्वावधान में जगदेव नगर मेंआयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के सातवें दिन प्रवचन करते हुए आचार्य भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि सभी प्राणी परमात्मा के अंश हैं। सबके साथ प्रेम, दया और आदरपूर्वक व्यवहार करना सनातन धर्म है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान की वाणी, उनकी लीला तथा साक्षात् वाङ्मयी मूर्ति है जिसके आश्रय में रहने से वैकुण्ठ का सुख मिलता है। श्रीमद्भागवत कल्पवृक्ष है जो भक्तों की समस्त कामनाओं को पूर्ण कर भगवान की भक्ति बढ़ाता है।

आचार्य ने कहा कि भागवत कथा के अन्त में गंगा जी, भगवान श्रीमन्नारायण, भगवान शिव, श्रीमद्भागवत और काशी का नाम श्रीसूत जी महाराज ने लिया है। इन पाँचों में से किसी एक की शरण में रहने से पाँचों अनुकूल हो जाते हैं और जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम संकीर्तन कलियुग के समस्त पापों-तापों व संकटों को नष्ट कर देता है तथा जीवन को दिव्य बना देता है। कथा का प्रसाद और जीवन का पाथेय भगवान का नामानुराग ही है। इस अवसर पर प्रयागराज से पधारे पं. संजय व्यास और पं. देवेश के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति आदि सम्पन्न हुई।

swatva

पूर्व प्राचार्य सीताराम सिंह, यज्ञ समिति के संयोजक बृजबिहारी सिंह, सचिव त्रिलोकी नाथ सिंह, वंशीधर पाण्डेय, विटेश्वर राय, बरमेश्वर राय, सुधीर सिंह,कुमार सौरभ, महापौर रूबी तिवारी, वार्ड पार्षद सीता देवी, नुनु बाबु झा, मधेश्वर नाथ पाण्डेय, जनार्दन मिश्र, डॉ. सिद्धेश्वर उपाध्याय, निलेश कुमार मिश्र आदि प्रमुख लोगों ने पूजन-हवन एवं प्रवचन में भाग लिया। अन्त में सभी संतों, विद्वानों, अतिथियों की विदाई तथा प्रसाद वितरण हुआ। भण्डारा में क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं ने भाग लिया। होली और नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ सप्ताह यज्ञ सम्पन्न हुआ।

भोजपुर में मिला अधेड़ का शव

आरा : भोजपुर जिले जे सहार प्रखंड के पेउर गांव स्थित नहर से बुधवार की सुबह एक शव बरामद हुआ जिसकी पहचान नही हो पायी है| ग्रामीणों ने शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी| पुलिस ने शव बरामद कर उसका पोस्टमोर्तेम आरा सदर अस्पताल में करवाया| शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि 24 घंटा पहले ही उसे नहर में फेंका गया था| फिलहाल उसकी पहचान करने में ग्रामीण लगे हुए थे. मृतक की आयु करीब 35 से 40 वर्ष उम्र बताई जा रही है|

सहार थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान कराई जा रही है| पुलिस मामले की जांच कर रही है| पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैसे कहा और किसने ह्त्या की गयी और नहर में शव कैसे आया|

बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत दो घायल

आरा : भोजपुर जिला के आरा-मोहनियां हाईवे पर जगदीशपुर थानान्तर्गत गोपाल के बथान बाल के समीप मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने की वजह से एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये| पुलिस ने शव का पोस्टमोर्तेम आरा सदर अस्पताल में करवाया जबकि घायलों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया पर डॉक्टर ने उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया|

मृतक बक्सर के मुरार थानान्तर्गत गिरधर बरांव गांव निवासी बैजनाथ यादव का 35 वर्षीय पुत्र कन्हैया यादव था। वह बेंगलुरू में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। घायलों में आयर थानान्तर्गत बरनांव गांव निवासी सरयू यादव का 24 वर्षीय पुत्र रमुन यादव और प्रवेश यादव का 20 वर्षीय पुत्र गणेश यादव शामिल हैं।

कन्हैया यादव के परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर आया था। मंगलवार की सुबह वह बाइक से अपने ससुलाल जगदीशपुर थानान्तर्गत दुलौर के बथान जा रहा था। इसी दौरान वह अपने दोस्तों से मिलने बरनांव गांव चला गया। वहां से देर शाम तीनों कन्हैया के ससुराल जा रहे थे। उसी बीच जगदीशपुर के गोपाल के बथान मुसहर टोली बाल के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कन्हैया यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गणेश यादव और प्रमोद यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

महिला की गला दबाकर हत्या

आरा : भोजपुर जिले के इमादपुर थानान्तर्गत सवना गांव में सुबह एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। स्थानीय थाना घटनास्थल पर से शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। मृतका इमादपुर थानान्तर्गत सवना गांव निवासी चितरंजन राय की 30 वर्षीया पत्नी सुधा देवी है।

अरवल जिले के मेहंदिया थानान्तर्गत सौवजपुर गांव निवासी मृतका के पिता विश्राम शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुधा देवी की शादी इमादपुर थानान्तर्गत सवना गांव निवासी चितरंजन राय से वर्ष 2012 में की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बराबर पैसे की मांग करते थे जिसकी वजह से उनके बीच बराबर झगड़ा भी होता था।

उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गई है। वे बेटी के ससुराल पहुंचे लेकिन ससुराल वाले फरार थे। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता विश्राम शर्मा ने उसके ससुर, देवर एवं चचेरी सास पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है।

इमादपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता की गला दबाकर ह्त्या की गयी है| हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है|

राजीव एन अग्रवल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here