आरा में दो लोगों की गोली मारकर हत्‍या

0

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में नगर थानान्तर्गत रघु टोला में शनिवार की सुबह दो लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। मृतकों की पहचान रघु टोला वार्ड न. 34 में राम बाबु यादव का पुत्र रमेश यादव (25) और स्व यमुना राय के पुत्र जनार्दन यादव (60) के रूप में की गई है। घटना का कारण स्पष्ट नही है| प्रथम दृष्‍टया पैसे के विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। नगर इंस्‍पेक्‍टर शंभु भगत घटनास्‍थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।

मृतक के भाई कमलेश यादव ने बताया कि आज सुबह उसका भाई घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी छह की संख्या में हथियारबंद लोग वहां आ धमके और जबरन पैसा मांगने लगे। विरोध करने पर उनलोगो ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसमें रमेश यादव एवं जनार्दन राय को दो दो गोली लग गई। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उन्हें आरा सदर अस्पताल ले आये जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. एस के प्रसाद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

swatva

मृतक के भाई कमलेश यादव ने रघुटोला निवासी करीब चार लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. एसके प्रसाद ने बताया कि दोनो मृत अवस्था में आए थे। मृतक रमेश यादव को गोली दोनों साइड सीने में लगी है जबकि मृतक जनार्दन राय को एक गोली बाये साइड कंधे एवं दूसरी गोली बाये हाथ में लगी है। सदर एसडीपीओ हिमांशु ने बताया कि बताया कि अभी-अभी घटना की जानकारी मिली है। दोनों पक्षो के बीच कुछ विवाद था। हालांकि अभी छानबीन चल रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

रघू टोला फायरिंग मामले में एक और व्यक्ति तारकेश्वर राय का पुत्र राहुल कुमार को गोली लगी है। उसका इलाज शहर के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। है। उसके पैर के बाएं साइड घुटने से नीचे गोली लगी है।सूत्रों के अनुसार रघु टोला में दो जातियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बिगत कई वर्षों से चल रही जिसमे करीब दो दर्ज़न से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है और यह ह्त्या भी वर्चस्व की लड़ाई में हुयी बताई जा रही है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here