25 अक्टूबर : बक्सर की मुख्य खबरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

तीयरा में गरजे ललन व अशोक,विकास के नाम पर माँगें वोट

-जदयू प्रत्याशी संतोष निराला के लिए मांगा वोट

बक्सर : प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में आज जिले में कई सभाएं हुई। राजपुर विधानसभा के तीयरा बाजार में शनिवार को जदयू नेता ललन सिंह व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी पहुँचे । हाई स्कूल के मैदान में एकत्र हुए इन नेताओं ने कहा बिहार के विकास के लिए हमने जो किया। वह सबके सामने है। हर गांव तक सड़क, बिजली और हर घर तक नल का जल। पहुंचाने का काम हुआ है।बेटियों को शिक्षा के लिए साइकिल, छात्रवृति सब दिया गया।हर पंचायत में हाई स्कूल बनाया जा रहा है। बिहार इतना पीछे था उसे पटरी पर लाने में लंबा समय गुजर गया। हमारी सरकार का समय तो उन लोगों द्वारा खोदे गए गड्ढ़े को भरने में लग गया। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर बार कुछ नया किया। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। केन्द्र की सरकार भी गरीबों के लिए घर, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा, गरीब के घर में चूल्हा जलाने का काम किया। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।इस लिए आप सभी जदयू के प्रत्याशी संतोष निराला को मजबूत करें।

swatva

जिससे बिहार के साथ राजपुर का समुचित विकास हो सके। यह बातें इन वक्ताओं ने कहीं। वहीं निवर्तमान विधायक संतोष निराला ने कहा। आपके घर का बेटा हूं। मैं आपका आर्शीवाद मांगने आया हूं। यह मेरी मातृभूमि है। इसके विकास के लिए मैं अपना खून-पसीना एक कर दूंगा। कार्यक्रम के दौरान जदयू के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह यादव व भाजपा नेता सिद्धनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित किया। मौके पर धनंजय त्रिगुण शतीश दुबे व अन्य नेता उपस्थित रहे।

जीएसटी का पैसा मिला नहीं, नमामि गंगे गायब : पप्पू यादव

-ब्रह्मपुर में जनसभा के दौरान अपने उम्मीदवार के लिए मांगा वोट

सभा के दौरान प्रत्याशी परमानंद यादव के साथ खड़े पप्पू यादव

बक्सर : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि दोनों गठबंधन वाले चोर हैं। एगो बड़ा तो दूसरा छोटका। वे शनिवार को ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्य की सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा। विशेष राज्य का दर्जा ले रहे थे।वहां दूसरी तरफ मोदी जी बिहार के लिए पैकेज की घोषणा करते हैं।जीएसटी का पैसा मिला नहीं, नमामि गंगे गायब है। बिहार सवा लाख करोड़ देने जा रहे हैं। दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। कहां गया उनका वादा। इस तरह का तंज कसते हुए उन्होंने एनडीए और महागठबंधन के लोगों पर जमकर निशाना साधा। अपनी पार्टी के उम्मीदवार परमानंद यादव के लिए उन्होंने वोट मांगा। हाई स्कूल के मैदान में जमा लोगों की भीड़ को देखकर वे काफी खुश थे।

एनडीए केवल चार दलों का गठबंधन नहीं,बिहार के विकास का संकल्प है : संजय जयसवाल

-बेहतर बिहार के लिए जरुरी है नीतीश कुमार : मुकेश साहनी

बक्सर : ब्रह्मपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी जयराज चौधरी (विकासशील इंसान पार्टी) की चुनावी सभा आज शनिवार को डुमरी कालेज के मैदान में हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल व वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी इसमें शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा। अगले पांच वर्ष बिहार के विकास के लिए स्वर्णिम वर्ष हैं। उन्होंने कहा एनडीए केवल चार दलों का गठबंधन नहीं है।यह बिहार के विकास का संकल्प है। यह गठबंधन उस उम्मीद का है जिसने पिछले कई वर्षों से बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि जब अटल जी देश के प्रधानमंत्री थे तो बिहार में ऐसे दल का शासन था जिसको दुनिया में दो ही उद्योग आता था। एक अपहरण उद्योग और दूसरा हत्या उद्योग। इसके अलावा तीसरा कोई उद्योग नहीं था।कांग्रेस घोटाले को ही अपना फर्ज समझती है। आज ये सभी घोटालेबाज और अपराधी गिरोह बनाकर एनडीए के शासन को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता समझदार है, मैं हर कार्यकर्ता और जनता से अपील करता हूं कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर इन सभी का संहार करिए, आप अपने वोट से इनको जवाब दीजिए।

बिहार में प्रयोग नहीं विश्वास की जरुरत : साहनी

बक्सर : विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा बिहार को प्रयोग की जरुरत नहीं। विश्वास की जरुरत है। नीतीश कुमार राज्य के सबसे बेहतर और अच्छे नेता हैं। एनडीए गठबंधन उनके नेतृत्व में 243 सीट पर मजबूत से लड़ रहा है। सबको पता है। उनके पन्द्रह वर्ष कैसे रहे। महागठबंधन वालों ने एक अतिपिछड़ा के बेटे के पीठ में खंजर घोंपने का काम किया।वहीं देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक नहीं ग्यारह सीटें दी। एक एमएलसी की सीट देने दिया अतिपिछड़ा के बेटे को सम्मान दिया। इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।इस दौरान पूर्व विधायक डा. स्वामी नाथ तिवारी, भाजपा के पूर्व उम्मीदवार ध्रूव तिवारी आदि ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर एवं संचालन वीआईपी के जिलाध्यक्ष भगवान चौधरी ने किया।

मौके पर परशुराम ततवा (प्रदेश नेता जदयू), एनडीए प्रत्याशी जयराज चौधरी ने भी संबोधित किया। वहीं मंच पर राजीव मिश्रा(वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता), गौतम बिंद(युवा प्रदेश अध्यक्ष, वीआईपी), आनंद मधुकर, मनोज शर्मा, छोटे तिवारी, विनोद राय, बैद्यनाथ सहनी समेत भाजपा, जदयू, वीआईपी एवं हम के मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला के कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा की वजह से देश में कोरोना फैला : ओवैसी

-ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट का प्रचार करने आए थे बक्सर 

बक्सर : असदउद्दीन औवेसी ने शनिवार को बक्सर में कहा अब कांग्रेस में दम नहीं है। भाजपा को जवाब देना है तो उपेन्द्र कुशवाहा के सेक्युलर फ्रंट को वोट दें। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को किशनगंज की एक सीट मिली। वह भी इस लिए क्योंकि वहां हमारा प्रत्याशी था। ओवैसी ने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा।

भाजपा की वजह से देश में कोरोना फैला। इस देश के प्रधानमंत्री ने अगर पांच दिन बाद लॉकडाउन किया होता। तो आज यह स्थिति नहीं होती। बिहार के 32 लाख लोग जो अन्य जगह काम करते हैं। उनकी वजह से बीमार हुए, घर लौटे तो उनके पास काम नहीं है। हम इसका इंतजाम करेंगे। हमारे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा हैं। सफलता मिली तो बिहार की शिक्षा व स्वास्थ्य पर काम होगा।बिहार मे…

दुर्घटना में बालबाल बचे पूर्व विधायक स्वामीनाथ तिवारी

-चुनावी सभा में जाते वक्त ट्रैक्टर ने मारी विधायक की गाड़ी को टक्कर

बक्सर : पूर्व विधायक डा. स्वामीनाथ तिवारी की गाड़ी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे बाल-बाल बच गए। डा. तिवारी ब्रह्मपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे है । वे शनिवार को अपने गांव नैनीजोर से डुमरी जा रहे थे। जहां एनडीए की चुनावी सभा थी। सूचना के अनुसार दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग यह वाकया हुआ।

उनके साथ गाड़ी में जेएनयू के शोधार्थी सूर्यभान राय और अरविंद तिवारी थे।सूर्यभान राय ने बताया कि जवहीं गांव के पास ढाला पर एक ट्रैक्टर मानो उनकी ही गाड़ी की प्रतीक्षा ही कर रहा था। उसने गाड़ी को देखते ही जोर से टक्कर मारी और वापस जवहीं गांव की तरफ भाग गया। स्कार्पियो में बैठे सभी लोग बालबाल बच गए। उन्होंने बताया कि यह असमाजिक तत्वों द्वारा किया गया कार्य है। जिससे डॉ तिवारी किसी रूप से जनसभा में नहीं पहुंच सकें। हालांकि इस घटना के बाबजूद डा. तिवारी अपने सहयोगियों के साथ जनसभा में पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और वीआईपी प्रमुख शाहनी ने उनसे आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात उन्होंने एनडीए के पक्ष में वोट की अपील करते हुए जोरदार भाषण भी दिया।

दो युवकों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

-दो दिनों से थे लापता, धान के खेत में पड़ा था शव

बक्सर : दो युवकों का शव धान के खेत में पड़ा देख लोग अवाक रह गए। खबर इलाके में आग की तरह फैली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बगेन पुलिस को दी।जब तक पुलिस पहुंचती उससे पहले ही लोगों ने उनकी पहचान कर ली। बंटू मुसहर (22) एवं रामेश्वर मुसहर (25), दोनों एकरासी गांव के निवासी थे। पुलिस पहुंची तो पता चला। दो दिन पहले घर से मछली पकड़ने के लिये निकले थे। फिर लौटे नहीं। वैसे परिजनों ने उनका तलाश का बहुत प्रयास किया।लेकिन, कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने पूछने पर बताया उनके शव पर किसी तरह के निशान नहीं है। ऐसा हो सकता है। कोई अनहोनी हुई हो। शव दो दिन पुराने हो चुके हैं। लेकिन, जहां धान के खेत में शव मिले हैं। वह गांव से कुछ दूरी पर जरुर है। लेकिन, मौके पर धान की फसल को भी,या आस-पास नुकसान नहीं दिख रहा था । अगर किसी से मारपीट हुई होती तो फसल को नुकसान हुआ होता। वहीं ग्रामीणों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है। लेकिन, इनकी मौत के पीछे का राज क्या है। यह अभी पता नहीं चल पाया है।

चन्द्रकेतु पाण्डेय की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here