अब बिहार लोगों को रोजगार देगा, मांगेगा नहीं : जेपी नड्डा

0

•गरीब की घर और चूल्हा दोनों सरकार ने किया रौशन : संजय जायसवाल

जनता का अभिवादन करते जेपी नड्डा, संजय जायसवाल

बक्सर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आने वाले समय में बिहार लोगों से रोजगार मांगेगा नहीं। वह दूसरे लोगों को रोजगार देगा। हमारी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर पैकेज घोषित किया है। जिसके तहत बिहार को बड़ा लाभ मिलेगा। यहां कृषि को बढ़ावा मिलेगा। रहीं बात चुनाव की, तो आप भी जानते हैं। जिसने पीछे गलत किया है। वह आगे भी गलत करेगा। जिसने आज अच्छा किया है वह आगे भी बेहतर करेगा। यह आप सभी जानते हैं और समझते हैं।
लोग रोजगार की बात कर रहे हैं। आने वाले समय में बिहार के लोग बाहर रोजगार के लिए नहीं जाएंगे। लॉकडाउन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा हमारी सरकार ने गरीब कल्याण योजना शुरू की। इसके तहत आठ करोड़ घरों को तीन माह का मुफ्त गैस सिलेंडर और जरूरत मंद लोगों को पांच किलो अनाज व दाल मुफ्त दिया जा रहा है। 2014 से पहले चुनाव प्रचार जाति पर होते थे। आज विकास पर होते हैं। हर दल के लोग अपना काम गिनाते हैं। यह है हमारी उपलब्धि है। नड्डा बक्सर में एनडीए के प्रत्याशियों को जिताने के लिए के चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here