छठ घाटों की सफाई का दिया गया निर्देश

0

मुंगेर : इसी महीने में आस्था का महापर्व छठ मनाया जायेगा। मुंगेर में छठ पूजा को लेकर विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की भीड़ पहुंचती है। जिसे ध्यान में रखते हुए मुंगेर में नवपदस्थापित जिलाधिकारी रचना पाटिल तथा एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र में आने वाले विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा छठ घाटों की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

जिलाधिकारी ने कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, जहाज घाट, सोझी घाट, बेलवा घाट, दुमंठा घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छठ घाटों पर मिट्टी का ढेर तथा गंदगी देख उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि सभी छठ घाटों की सफाई अविलंब शुरु कर दी जाये तथा छठ पूजा से पूर्व घाटों को पूरी तरह से पर्व के लिए तैयार कर लिया जाये।जिस घाट पर सीढ़ियां बनी हुई है, उस पर जमे मिट्टी को हटा कर उसे साफ किया जाये तथा जिस घाट पर सीढ़ी नहीं बनी हुई है, उसे सीढ़ीनुमा बनाया जाये।

swatva

डीएम व एसपी ने थाना व प्रखंड कार्यालयों का किया निरीक्षण जिला पदाधिकारी मुंगेर रचना पाटिल एवं पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने रविवार को भी विभिन्न थानों एवं प्रखंडों का भ्रमण कर आगामी पर्व त्यौहार, दिपावली एवं छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षा किया। साथ ही वहां मौजूद थानाध्यक्षों तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। दोनों अधिकारियों ने थानों एवं प्रखंडों के स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का भी जायजा लिया। धरहरा प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ दोनों अधिकारियों ने फरीदपुर ओपी जमालपुर, हेमजापुर थाना, धरहरा थाना का भी भ्रमण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here