17 अक्टूबर : सारण की मुख्य खबरें

0

नाराज ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

छपरा : गड़खा बाढ़ पीड़ितों को अबतक जीआर राशि नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए शनिवार को रामपुर पंचायत के गलिमापुर गाँव के तीन मुहानी सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पंचायत के विभिन्न जगहों पर वोट बहिष्कार का पोस्टर लगाया। सरपंच प्रतिनिधि श्रीभगवान सिंह उपमुखिया नरेश राय वार्ड सदस्य रामु माँझी, सुरेश राय मुरली सिंह कृष्णा शाह रमेश सिंह मिथिलेश सिंह विजेंद्र सिंह रंजीत सिंह वशिष्ठ सिंह विशेष सिंह भूषण सिंह रामलायक सिंह रामराज सिंह अखिलेश सिंह उपेंद्र सिंह इंद्रमोहन सिंह कृष्णा सिंह नागेंद्र सिंह सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन लापरवाही के कारण अब तक बाढ़ पीड़ितों के बीच राशि नहीं पहुंच पाई है।पूछने पर तरह के बहाना बनाया जा रहा है।यदि बाढ़ की राशि नहीं मिला तो विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जाएगा।बाढ़ पीड़ितों को जी राशि नहीं मिलने से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच रोज कहा सुनी हो रही है। जिस कारण जनप्रतिनिधियों की परेशानी बढ़ गई है। मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि डीएम, एसडीओ,सीओ को बार-बार सूचना दी जा रही है।परन्तु अबतक जीआर की राशि बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल पाई है।पहली बाढ़ की राशि अभी प्राप्त नही हुई थी कि रामपुर,मिठेपुर,बाजितपुर,जलाल बसन्त पंचायत में दुबारा बाढ़ का पानी आ गई।

संघ संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है, केदारनाथ पांडे

छपराः सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी केदारनाथ पांडे के समर्थन में ब्राह्मण उच्च विद्यालय के निश्चय कुमार सिंह ने संबोधन करते हुए बताया कि संघ संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है, जिससे कि आने वाले समय में हमारी मांगों को शत प्रतिशत सरकार से प्राप्त किया जा सके। बिशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय के मंच संचालक सर्वेश सिंह ने संबोधन में बताया कि शिक्षकों कि अभी अपार समस्याएं हैं और इस समस्याओं से निजात मिलना जरूरी है इसलिए संघ संगठन को मजबूती के साथ संगठन के सिपाही को सदन में भेजने की आवश्यकता है।वहीं राजपूत उच्च विद्यालय के वरीय शिक्षक अवधेश यादव ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए बताया कि इस विद्यालय का इतिहास रहा है कि संगठन की मजबूती के लिए इस विद्यालय के सभी शिक्षक अपने प्रथम वरीयता का मत माननीय केदारनाथ पांडे को निश्चित रूप से देंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे सारण एकेडमी के शिक्षक नागेंद्र राय ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए बताया कि केदारनाथ पांडे इस विद्यालय से ही अपना नामांकन करते आ रहे हैं और हम सभी शिक्षक ध्वनि मत से विद्यालय परिवार के तरफ से विजयश्री का खिताब चौथी बार भी उन्हें निश्चित रूप से प्राप्त होगा इसकी कामना हम सभी विद्यालय परिवार कर रहे हैं इस अवसर पर विजय कुमार सिंह विद्यासागर विद्यार्थी महात्मा गुप्ता रजनीकांत सिंह कुमार अर्नाज सुजीत कुमार प्रकाश कुमार सिंह श्याम तिवारी अरुण कुमार मिश्रा शशांक शेखर दीनबंधु शास्त्री इत्यादि लोग उपस्थित थे

swatva

इनरव्हील क्लब छपरा के द्वारा किया गया सनेटाइज और मास्क वितरण

छपराः इनरव्हील क्लब छपरा ने मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत राजेंद्र सरोवर के समीप सनेटाइज किया गया। जहां अनेको डाक्टरों का क्लीनिक है। क्लब प्रेसिडेंट वीणा सरन ने कहा कि इस लेन को साफ़ सफाई रखना आवश्यक है। मास्क वितरण भी क्लब के द्वारा किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सेक्रेटरी मधुलिका तिवारी, अलका जैन,अपर्णा मिश्रा उपस्थित सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here