14 अक्टूबर : बक्सर की मुख्य खबरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिन्ह,चुनाव प्रचार में छूट

बक्सर : विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। बक्सर विधानसभा के लिए कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। बक्सर के निर्दलीय उम्मीदवार आकाश कुमार उर्फ रामजी सिंह को चप्पल का प्रतीक मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छा मौका मिला है। अब हम भ्रष्टाचार को चप्पल दिखा सकेंगे।

शिवांग जलाएंगे बैटरी की टार्च, ददन को मिला ट्रैक्टर चलाता किसान

डुमरांव विधानसभा में हैं सर्वाधिक 18 उम्मीदवार

swatva

बक्सर : डुमरांव विधानसभा के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह जिले का सर्वाधिक आंकड़ा हैं। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 उम्मीदवार बचे हैं। लेकिन, डुमरांव में 18 डटे हैं। इनके बीच सोमवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। सूची के अनुसार जदयू की अंजुम आरा को तीर, लोजपा के अखिलेश कुमार सिंह को बंगला, रालोसपा के बंटी शाही को छत का पंखा, महागठबंधन समर्थित कम्प्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अजीत कुमार सिंह को तीन सितारा वाला झंड़ा,राष्ट्रीय जयहिंत पार्टी के विकास सिंह को फुटबाल-खिलाड़ी, भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक के विनय राउत को बांसुरी, जन अधिकार पार्टी के श्रीकांत यादव को कैंची, अंशु कुमारी को सेफ्टी पीन, गंगा प्रसाद को बल्ला, ददन पहलवान को ट्रैक्टर चलाता किसान, प्रियेश कुमार को सेब, मनोज कुमार पासवान को मोतियों का हार, मो. अफजल अंसारी को एयरकंडीशन, रविशंकर राय को ऑटो रिक्शा, राजा राम चौधरी को डीजल पंप, शिवांग विजय सिंह को बैटरी जलाता टार्च, संतोष कुमार चौबे को हॉकी का बल्ला एवं राजद के बागी सुनील कुमार उर्फ पप्पु यादव को हेलीकाप्टर चुनाव चिह्न मिला है।

राजपुर में किसी को मिली अलमारी किसी को शिमला मिर्च

जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में हैं 14 उम्मीदवार

बक्सर: जिले का राजपुर विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित क्षेत्र है। इस बार के चुनाव में यहां से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। बक्सर और ब्रह्मपुर विधानसभा में भी इतने ही प्रत्याशी हैं। सोमवार को इन प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन हुआ। सूची के अनुसार लोजपा के निर्भय कुमार को बंगला, कांग्रेस के विश्वनाथ राम को हाथ का पंजा, बसपा के संजय राम को हाथी,बहुजन मुक्ति पार्टी के अशोक कुमार राम को चारपाई, जदूय के संतोष कुमार निराला को तीर, राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी के अशोक पासवान को फुटबाल -खिलाड़ी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के मोहन राम रजक को मेज, सविनय कुमार -भारतीय आम-आवाम पार्टी को शिमला मिर्च, भारतीय सब लोग पर्टी के हरेराम प्रसाद को तुरही, आजाद पासवान को छड़ी, पूर्व मंत्री व राजद के बागी छेदी लाल राम को अलमारी, निकुंज कुमार आर्यन को एअरकंडीशन एवं नीलकमल प्रसाद को सेब का प्रतीक दिया गया है।

भरत शर्मा करेंगे कड़ाही का प्रचार, ब्रह्मपुर में हैं 14 उम्मीदवार

बक्सर : ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। राष्ट्रीय व राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त दलों को पूर्व से आवंटित चुनाव चिह्न मिला है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के मध्य कड़ाही व बल्ले का वितरण किया गया है। सूची के अनुसार बसपा के उम्मीदवार जटाधारी को हाथी, राजद के शंभुनाथ यादव को लालटेन, लोजपा के हुलास पांडेय को बंगला, आरडीयू के अनिल राय उर्फ भैया जी को माचिस,कमलाकांत सिंह को फुटबाल, विकासशील इंसान पार्टी (एनडीए समर्थित विआइपी) के जयराज चौधरी को नाव चलाता नाविक, जन अधिकार पार्टी के परमानंद यादव को कैंची, रंजन तिवारी को बल्ला, वंचित समाज पार्टी के रमेश कुमार को टीलर, तेज नारायण तिवारी को ब्लैक बोर्ड, निरंजन कुमार को कैरम बोर्ड, निलेश कुमार राहुल को गैस सिलेंडर, भरत शर्मा व्यास को कड़ाही व मनीष भूषण को सीटी चुनाव चिह्न मिला है।

इटाढी में दर्दनाक हादसा , ट्रक में जा घुसी बाइक, युवक की मौत

बक्सर : इटाढी दुर्गा मंदिर के समीप आज बुधवार की दोपहर दर्दनाक दुर्घटना हुई। दो युवक बाइक से जा रहे थे। सामने से खाद लदा ट्रक चला रहा था।उसके पिछले पहिए में बाइक जा घुसी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे युवक को गिरने से चोट आई है। लेकिन वह चलने फिरने के लायक है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को ऑटो में लाद कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक का नाम चंदन गोंड पिता मंगल गौड़ ग्राम बलुआ थाना मुफस्सिल बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के एक घंटे बाद तक उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ट्रक बक्सर की तरफ से बाजार होकर आगे बढ़ रहा था।दोनों बाइक सवार युवक पकड़ी मोड़ से बक्सर की तरफ जा रहे थे। इटाढी बाजार अक्सर जाम रहता है। इस वजह से यह दुर्घटना हुई। लेकिन, इटाढी में एक भी ऐसा अधिकारी नहीं है। जो जाम हटवाने में सफल हो या उसकी इस तरफ कोई रुचि भी हो। यहां सिर्फ नौकरी करने वाले कर्मचारी ही काम करते हैं। नहीं तो आज ऐसी वीभत्स घटना नहीं होती।

यूपी की तरह बिहार को नहीं बनने देंगे संघ की प्रयोगशाला – दीपांकर

-पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आए थे प्रचार करने

बक्सर : यूपी की तरह बिहार को संघ की प्रयोग शाला नहीं बनने देंगे। यह बात सीपीआई एम एल के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने आज मंगलवार को डुमरांव में कहीं। वे अपनी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अपने संबोधन में दीपांकर ने कहा कि बिहार चुनाव के समय देश और बिहार की हालत बदली हुई है। सरकार सबकुछ कारपोरेट घरानों को सौंप दिया है। अब खेत और खेती भी सुरक्षित नहीं रहे। कृषि कानून किसानों की गुलामी का फरमान है। यूपी की तरह बिहार को भी संघ की प्रयोगशाला बनाने की तैयारी है। जिसे हम पूरा नहीं होने देंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के अखिलेश सिंह व संचालन माले के जगनारायण शर्मा ने किया।

डीआइजी ने कहा सही दिशा में चल रही है बक्सर पुलिस की जांच

मुरार गैंग रेप मामले में नया मोड़ आने की उम्मीद

बक्सर : शाहाबाद रेंज के डीआइजी पी कन्नन मंगलवार को बक्सर पहुंचे। उन्होंने तीन-चार घंटे की मेराथन बैठक की। एसपी नीरज कुमार ने उन्हें सभी पहलुओं की जानकारी दी। मेडिकल रिपोर्ट से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक का उन्होंने अवलोकन किया। हर बिंदू पर अधिकारियों से चर्चा की।मीडिया के द्वारा सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा बक्सर पुलिस की जांच सही दिशा में बढ़ रही है। बहुत सारा साक्ष्य जुटा लिया गया हैं। उन्होंने यहां की पुलिस के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा। पूरी टीम सही काम कर रही है। वहीं सूत्रों का कहना है। मुरार इलाके की घटना गैंगरेप नहीं है। इसमें कुछ न कुछ ऐसा हुआ है। जिसे छिपाया जा रहा है। उसे दूसरा रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस मामले में जल्द ही सही नतीजे पर पहुंच कर इसका खुलासा करने की बात कह रही है।

चंद्रकेतु पांडे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here