प्रधानाचार्य रजनीश शांडिल्य की विदाई समारोह में उनके कार्यों को खूब सराही गई

0

बाढ़ : बाढ़ प्रखंड के मध्य विद्यालय बेढ़ना के तीन दशकों से अधिक समय तक प्रधानाध्यापक रहे रजनीश शांडिल्य के सेवानिबृत होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की मुक्त कंठ से भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए।

उन्हें कुशल प्रधानाध्यापक, आदर्श शिक्षक और कर्मयोगी इंसान बताया तथा साथ ही वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं और वह कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। स्वागत नये प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर सिंह, शिक्षक उमेश प्रसाद व राजेश कुमार, शिक्षिका रश्मिता कुमारी, उषा प्रियवंदा एवं वीणा भारती ने किया। संचालन साहित्यकार हेमंत कुमार ने किया तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने की।

swatva

इस अवसर पर चर्चित पत्रकार राजेश कुमार सहित कई पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के बाढ़ मंडल अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी संतोष कुमार ने किया।विदाई के भावुक क्षण में रुंधे गले से बोलते हुए रजनीश शांडिल्य ने कहा कि मैंने विद्यालय को सदैव मंदिर मानकर एक पुजारी की तरह नौनिहालों के जीवन को सजाने – संवारने का काम किया।हमने कई झंझावातों को झेलते हुए शिक्षा-संस्कृति की बगिया को मुरझाने नहीं दिया।

समारोह को पूर्व मुखिया अलखदेव सिंह, मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामाधार सिंह,भाजपा के बाढ़ संगठन जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ ‘राजू ‘, चंद्रशेखर विचार मंच के संस्थापक प्रेम शंकर सिंह चौहान,कृष्णनंदन शर्मा,प्राथमिक शिक्षक संघ के पटना जिला सचिव प्रभात कुमार, बाढ़ अंचल सचिव निरोज कुमार, शिक्षक सह वालीबॉल खिलाड़ी सुनील कुमार सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने संबोधित किया।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here