18 फरवरी : नवादा की मुख्य खबरें

0

अपराधियों का तांडव, जदयू नेता को गोलियों से किया छलनी, हालत गंभीर ,पटना रेफर

नवादा : जिले में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव में जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया।

उन्हें चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। ओड़ो गांव के रहने वाले जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव अर्जुन यादव को अपराधियो ने तीन गोली मारी है। एक गोली अर्जुन यादव के जांघ में लगी, दो गोली साइड से निकल गया। गोली मारने के बाद अपराधी आराम से चलते रहे।

swatva

अर्जुन यादव के द्वारा हल्ला किया गया तो गांव के लोग दौड़कर आए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अर्जुन यादव की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।

गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं अर्जुन यादव ने बताया कि उन्होंने गोली मारने वालों में से एक व्यक्ति को पहचान लिया है। उन्होंने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी आए और फायरिंग करने लगे।

अर्जुन यादव ने बताया कि गांव में सरस्वती पूजा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसी को देखने के बाद वे अपने खेत की फसल को देखने के लिए गए थे, वहीं उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया। इस बावत हिसुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की बात सामने आई है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उनका कोई विवाद भी चल रहा है। बताया गया है कि जांघ में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि गोली लगी है कि नहीं लगी, इसकी भी जांच की जा रही है।

गांजे का पौधा बरामदगी मामले में तीन नामजद

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर बेलदरिया में पुलिस द्वारा की गयी गांजा बरामदगी मामले में नेता ड्रग निकोटिव ऐक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में तीन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़ फरार होने में सफल रहे हैं।

बता दें पुलिस ने शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के राजन पंचायत स्थित बेलदारी गांव में सघन छापेमारी कर घर के पीछे लगे मादक नशीला पदार्थ गांजा का तैयार हरा पौधा जब्त किया था। बरामद पौधे का कीमत लगभग 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गयी थी।

सिरदला पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बेलदारी गांव में गांजा की खेती की जा रही है।सूचना पर विशेष टीम गठित कर बेलदारी गांव में सघन छापेमारी कर तीन खेतों में लहलहा रहे हरे तैयार गांजे के पौधों को काट कर जब्त किया था। जब्त सिरदला बीडीओ दीपेश कुमार की मौजूदगी में की गयी थी। तब भूस्वामी सह गांजा उत्पादक के नामों का पता नहीं चल सका था। नामों का खुलासा होते ही नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास आरंभ कर दिया गया है।

ससुराल में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में ससुराल आये युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई । मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान गया जिला के सबालचक गांव के रामदेव मिस्त्री के 24 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार युवक अपने ससुराल में ही रहता था। दरअसल युवक के पिता को पहले बेटे की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। इसके बाद बेटे की मौत की बात बताई गई।

बेटे की मौत पर पिता ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है। 2017 में बेटे का विवाह बैजनाथ मिस्त्री की पुत्री राधा कुमारी से किया था। मृतक के पिता ने नरहट थाना में जांच के लिए आवेदन किया है। पिता का कहना है कि पिटाई के कारण ही मौत हुई है। उसके शरीर पर मारपीट के निशान मौजूद है।

मृतक की पत्नी राधा देवी फिलहाल गर्भवती है।उनका कहना है मौत कैसे हुई इसका मुझे पता नहीं है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस बावत थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पिता द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है।

बाल श्रम का धंधा, कभी न होगा मंदा

नवादा : जिले में बाल श्रम का धंधा मंदा होने का नाम नहीं ले रहा है। ईंट भट्ठों से लेकर मोटर गैराजों व होटलों में तो कहीं भी कभी भी बाल मजदूरी करते देखा जा सकता है, लेकिन जब समाहरणालय में डाल मजदूरों को काम करते देखा जाय तो हर किसी को आश्चर्य होना स्वाभाविक है।

बाल मजदूरी एक ऐसा अभिशाप है जो पूरी कायनात को शर्मसार करता रहा है। नवादा की बात करें तो यहां बालश्रम चरम पर है। प्रशासन की नाक के नीचे बाल श्रम खुलेआम हो रहा है, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बालश्रम को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्रवाई लचर रही है। ऐसे में हंसता खेलता बचपन मजदूरी के दलदल में फंसत जा रहा है।

तस्वीरें झूठ नहीं बोलती सो आप देख सकते हैं कि समाहरणालय परिसर में कैसे बच्चों से ईंट ढुलवाई जा रही है। विडम्बना है कि देश की शक्ति का एक अहम हिस्सा जो बच्चों द्वारा निर्मित होता है, बालपन में बाल श्रमिक के रूप में उनकी शक्ति और सामर्थ्य को अनावश्यक रूप से नष्ट कर दिया जा रहा है। बावजूद शासन प्रशासन बालश्रम मुक्त नवादा का दावा करते नहीं थकती।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नवादा : बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी नवादा वीआईपी कॉलोनी द्वारा भाजपा द इलेक्ट्रोल बंड फंडिंग के द्वारा अवैध चंदा वसूली के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह ने किया।

प्रदर्शन कारी जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रजा तंत्र चौक तक शहर के मुख्य मार्ग होते हुए प्रजा तंत्र चौक पहुँच कर चंदा देने वालों के नाम उजागर करने की मांग के साथ भाजपा मुर्दाबाद और बीजेपी हाय हाय के नारे लगाए

उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष मंटन सिंह ने इलेक्ट्रोल बं ड क्या है? हम लोगों को बताना चाहते हैं कि इसमें पूंजीपतियों का ऋण माफ कर और गलत तरीके से मदद पहुंचा कर इलेक्ट्रोल बंड के माध्यम से बीजेपी चंदा उगाही कर रही है, जिसमें रेल, एयरपोर्ट, सड़क, सेल, भेल बेचा जा रहा है। गलत तरीके से नियमों को ताक पर रखकर पूंजी पतियों की मदद की जाती है और उसके बदले में इलेक्ट्रोल बंद के माध्यम से चंदा लिया जाता है।

स्वागत करते हैं उच्चतम न्यायालय का जिसने इलेक्ट्रोल बंद को निरस्त कर दिया है। आप यह भी जानते हैं कि 20 17 में जब चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया था तो कांग्रेस ने इसकी अपारदर्शी , लोकतांत्रिक और हानिकारक प्राकृतिक की स्पष्ट रूप से निंदा करने वाली पहली पार्टी थी। उच्चतम न्यायालय ने काले धन के रूपांतरण योजना को अ संवैधानिक माना है जिसका हम स्वागत करते हैं। श्री सिंह ने यह भी कहा कि देश में आज पूजी पत्तियों की सरकार है और देश पूंजीपति चला रहे हैं जिसका प्रमाण देश का किसान आंदोलन है।

हमारे देश के अन्नदाता किसानों पर अंधा धुंध गोलियां बरसाई जा रही है। वे देश के प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं ,लेकिन उन्हें रोकने के लिए सड़क पर बार्केटिंग की जा रही है। रोड पर किले और दीवाल खड़ी की जा रही है जैसे की चीन से युद्ध की तैयारी की जा रही हो। ऐसा व्यवहार हमारे अन्नदाता किसान भाइयों के साथ किया जा रहा है जो अति निंदनीय है।

प्रदर्शन कार्यक्रम में मोहम्मद एजाज अली मुन्ना कोंग्रेसी नेता सह भारत जोड़ो यात्रा पूर्व सदस्य बीस सूत्री, जागेश्वर पासवान, संजीत कुमार अध्यक्ष नवादा प्रखंड, बेदामी देवी पूर्व अध्यक्ष महिला सेल, शैलेन्द्र कुमार अध्यक्ष ब्यापार प्रकोष्ठ, गायत्री देवी पूर्व प्रत्याशी विधान सभा, अजित कुमार, मोहम्मद दानिस अंसारी, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंहआदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here