जमीन में समा गई मंगलोर से मुंबई जाती ट्रेन, बारिश बनी आफत

0

मुंबई : महाराष्ट्र और गोवा के कई जिलों में बारिश कहर बरपा रही है। दोनों राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन ने 129 लोगों की जान ले ली है। रेड अलर्ट जारी है और सेना ने बचाव का काम तेज कर दिया है। इसबीच शुक्रवार की रात महाराष्ट्र की सीमा से लगते गोवा के इलाके में एक पैसेंजर ट्रेन के बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने की खबर है। यह ट्रेन मंगलोर से मुंबई के सीएसटी स्टेशन जा रही थी। बताया गया कि बाढ़ और भूस्खलन के दौरान ट्रेन बेपटरी होकर पूरी तरह जमीन और मलबे में दब गई।

दूसरी ट्रेन को खतरे वाली जगह से पहले रोका गया

हादसे वाली जगह दक्षिण गोवा में दूधसागर और सोनाउलिम जंक्शन के बीच बताई जा रही है। यहां अचानक वशिष्ठी नदी के उफनाने और भारी बारिश से जमीन खिसकने की वजह से हादसा होना बताया जाता है। एक अन्य ट्रेन को भी खतरे वाले इलाके में पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। अब तक की जानकारी के अनुसार किसी के भी मारे जाने की कोई खबर नहीं है।

swatva

छह जिलों में आज भी रेड अलर्ट, कई बचाये गए

उधर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाड तहसील के एक गांव के नजदीक हुई भूस्खलन की घटना में मृतक संख्या 38 हो गई है। भूस्खलन के अलावा बाढ़ के पानी में बह जाने के कारण भी कई लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कहर के बीच राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है। पुणे मंडल में 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें 40 हजार से ज्यादा अकेले कोल्हापुर जिले से हैं। कोल्हापुर शहर के पास पंचगंगा नदी रिकार्ड स्तर से भी ऊपर बह रही है। सांगली और सतारा जिले भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुए है।

मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो पहले से बारिश से सराबोर हैं। यहां एहतियाती उपायों की सिफारिश की गई है। अगले 24 घंटों के लिये तटीय कोंकण इलाके में रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के साथ ही पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here