CM ने की थप्पड़ मारने वाले IAS पर कार्रवाई, कहा- कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

0

बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के कलेक्टर एक नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आए। वायरल वीडियो में कलेक्टर नवयुवक का मोबाइल फ़ोन छीनकर तोड़ते हैं, फिर उसे एक जोरदार चांटा जड़ते हैं। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उसकी पिटाई करवाते हैं।

swatva

कलेक्टर के इस व्यवहार से नाराज समाज के हरेक वर्गों के लोगों इसकी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से रणबीर शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। सोशल मीडिया पर लोगों की नारजगी को देखते हुए सीएम ने कार्रवाई का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।

वहीं, कलेक्टर रणबीर शर्मा का तबादला मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर हुआ है। इस तबादले से भी लोग खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि थप्पड़ चलाने वाले DM रणबीर शर्मा को मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। यह इंसाफ नहीं है, जिसतरह मासूम को सरेआम थप्पड़ मारा गया, उस तरह ना सही लेकिन कानून के मुताबिक DM पर FIR होनी चाहिए, जेल में डालना चाहिए, तब जाकर इंसाफ होगा, जनता के बीच संदेश जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here