सेवानिवृत्त कर्मियों से सीख लेने की जरूरत : वीसी

0

– पूर्व डीन समेत अन्य कर्मी हुए सम्मानित

दरभंगा : निवर्तमान डीन शिवाकांत झा समेत दस सेवानिवृत कर्मियों के लिए आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति शशिनाथ झा ने कहा कि सेवा अवधि का पूर्ण होना एक सतत प्रक्रिया है लेकिन निष्कलंक व बेदाग कार्य कर जाना विशेष हर्ष का विषय है। सेवानिवृत सभी कर्मीयों से कार्यरत कर्मियों लोगों को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने सभी के स्वस्थ लम्बे जीवन की कामना की। इसके पूर्व निवर्तमान डीन शशिनाथ झा ने कहा कि आपलोगों जो उन्हें मान व सम्मान दिया है उससे खुशी व नई ऊर्जा मिल रही है।

swatva

डीन प्रो0 सुरेश्वर झा ने भी सभी सेवानिवृत कर्मियों के कार्यकाल को याद किया और सभी को शुभकामनाएं दी। स्थापना एक शाखा के लिपिक रविन्द्र कुमार मिश्र के संचालन में आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह को व्याकरण विभागाध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा, ज्योतिष विभाग अध्यक्ष डॉ कुलानन्द झा, वेद विभाग अध्यक्ष प्रो0 विद्येश्वर झा, कर्मचारी नेता अनिल कुमार झा एवम सेवा निवृत्त कर्मियों की ओर से श्याम जी झा ने समारोह को सम्बोधित किया।

उक्त जानकारी देते हुए उपकुलसचिव प्रथम निशिकांत ने बताया कि सेवा निवृत्त होने वालों में वैजनाथ झा, बिजली मिस्त्री शीतल शर्मा, अशोक कुमार मिश्र, जगन्नाथ झा, फूलदेव झा, बाबू नारायण झा, धर्मनाथ झा, जयकिशोर सिंह, अशोक मिश्र,श्याम जी झा शामिल हैं। मौके पर डॉ दिलीप कुमार झा, डॉ रामप्रवेश पासवान, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार झा, किशोर पूर्वे, चंद्रशेखर झा, अशोक शर्मा, सुधीर कुमार झा, मन्नू कुमारी, रिंकू कुमारी समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here