वंशवाद की बेल से देश का नुक़सान

0

पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस के युवराज जितना चीन का नाम जपते हैं, अगर उतना अपने देश का नाम लेते, तो उनका नाम भी देशभक्तों में शुमार हो जाता। लेकिन, पता नहीं, उन्हें पड़ोसी देश से प्यार है, या डर।

नंदकिशोर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश के दुश्मनों से प्यार नहीं, उनपर प्रहार करती है। उनका संहार करती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस के युवराज असल में विदेशी प्रेम ग्रसित हैं। सोच से लेकर संस्कार तक सब विदेशी ही हैं।

swatva

इसलिए, जब वे देश में भी होते हैं, तो उनका मन विदेशी होटल और रेस्तरांओं में घूमते रहता है। ये देश की राजनीति के वैसे विद्यार्थी हैं, जो सशरीर कक्षा में होते हैं, पर उनका मन झरबेरियों और अमराइयों में अटका रहता है। ‘वंशवाद की बेल’ न राजनीति के लिए अच्छा है और न ही देश के लिए। ये परजीवी की तरह होते हैं, जो सिर्फ देश का नुक़सान पहुंचा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here