कार्यकर्ता ही हैं संगठन की रीढ़, मिलेगा सम्मान

0

नवादा : राजद कार्यकर्ता सम्मेलन सह नवादा विधानसभा बुथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटर विद्यालय नारदीगंज के खेल मैदान में हुआ। अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष शंभू मालाकार ने किया। बैठक में नवादा विधानसभा के राजद विधायक विभा देवी, गोविन्दपुर विधायक मो० कमरान, रजौली विधायक प्रकाशवीर को राजद कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन कर माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष प्रिंस तमन्ना, जिला प्रवक्ता नंदकिशोर वाजपेयी, समाजसेवी सह पूर्व मुखिया अरविन्द मिश्र, प्रधान सचिव शशिभूषण शर्मा, वरिष्ठ नेता विजय चौधरी, पूर्व प्रमुख कुलदीप यादव, विक्रम यादव, गांधीयादव, नवादा प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, दीनानाथ मांझी, सलमान खुर्शीद समेत अन्य राजद कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किया।

swatva

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नारदीगंज प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ पहली बैठक हुई। जिसमें उपस्थित विधायक ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनकी व क्षेत्र की समस्यायों को गंभीरता से सुना और उन सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा विधायक जीत कर जाता है, तो जनता को देखने के लिए नहीं आता है, हमलोग जनता के भ्रम को दूर कर देना चाहते हैं।

हमलोग जनता के लिए है और जनता की आवाज को सुनना व उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। राजद को नीचे स्तर से कार्यकर्ताओं के माध्यम से मजबूत किया जायेगा। भ्रष्टाचारी सरकार चल रही है, उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा। कार्यकर्ताओं से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना जायेगा। पंचायत चुनाव में दल की ओर से सिम्बल का प्रावधान नहीं आया है, आने पर निर्देश दिया जायेगा।

सौदर्यीकरण के साथ अतिरिक्त भवन की मांग के साथ इंटर विद्यालय के खेल मैदान के दक्षिण दिशा में जाने वाली पथ का कालीकरण करने की मांग किया। पेंशनरो की मांग को देखते हुए विधायक ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व मुखिया सह समाजसेवी अरविन्द मिश्र, कोषाष्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, मुन्द्रिका प्रसाद सिंह, रामशरण सिंह, परमेश्वर राम, आंनदीं सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद समेत अन्य पेंशनर मौजूद थे ।

कार्यकर्ताओं ने कहा थाना के अलावा प्रखंड कार्यालय व आपूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलवाला है,लूट खसोट मची हुई है,बिना राशि लिये हुए कोई कार्य पुलिस पदाधिकारी व अधिकारी नहीं कर रहें है, जो आमलोगों की परेशानी बनी हुई है। प्रत्येक माह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होनी चाहिये, ताकि कार्यकर्ताओं को हर समस्या का समाधान हो सकें।

पूर्व मुखिया सह समाजसेवी श्री मिश्रा ने अपने सम्बोधन में मधुवन गांंव स्थित गर्मजल धारा व धनियावां पहाड़ी स्थित शिव -पार्वती मंदिर को विकसीत करने व पर्यटन स्थल का दर्जा देने के लिए ध्यानाकर्षण कराया। इसके अलावा सरंपच प्रवेश रविदास ने नारदीगंज चौक पर सामुदायिक शौचालय निर्माण करने की मांग को रखा। कई लोगों ने अपनी अपनी समस्या का समाधान करने के लिए विधायक को आवेदन दिया। मौके पर राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, सेवानिवृत शिक्षक सहदेव यादव, पूर्व मुखिया सुनील यादव, पूर्व पंचायत समिति छोटेलाल यादव, रवि यादव, मधुसूदन पांडेय, पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह समेत अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here