दिनदहाड़े लोजपा के प्रदेश सचिव पर ताबड़तोड़ फायरिंग

0

समस्तीपुर : सूबे के मुखिया नीतीश कुमार राज्य के बिगड़ते कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश समय-समय पर दे रहे हैं। लेकिन, इसका सकारात्मक फायदा होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने लोजपा नेता को गोली मार कर जख्मी कर दिया। गोली लगने के बाद ईलाज के उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर इलाके की है। जहां, गोह पंचायत के चर्चित मुखिया राजेश कुमार सहनी जो कि लोजपा के प्रदेश सचिव और सहनी समाज के नेता हैं उनको अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी कर दिया है। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने मुखिया राजेश सहनी को दरभंगा रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन कर रही है।

swatva

विदित हो कि इससे पहले आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र स्थित एक युवा राजद नेता को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार युवा राजद नेता रवि कुमार कल अपने घर से किसी श्राद्धकर्म में जाने को निकला था।

मृतक युवा नेता आयर थाना क्षेत्र के भेडरी गांव निवासी हरिद्वार यादव का पुत्र रवि यादव है। वह श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए पास के गांव में गया था। इसी दरमियान उसकी हत्या कर दी गई। करीबी सूत्रों की मानें तो वह पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा चुका था। हालांकि मामूली अंतर से वह चुनाव हार गया था। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here