युवा ब्राह्मण चेतना मंच की सारण जिला कार्यसमिति का गठन

0

छपरा : भारतेश्वरी मारवाड़ी संस्कृत महाविद्यालय छात्रावास परिसर रतनपुरा में युवा ब्राह्मण चेतना मंच के सारण जिला कार्यसमिति का गठन आज आम सभा के माध्यम से किया गया। सभा की अध्यक्षता पं. सुरेन्द्र नाथ ओझा ने किया। वैदिक मन्त्रों के सस्वर पाठ के मध्य दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। सभा में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की एकजुटता का स्वरूप दिखा। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. आशुतोष झा, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पं. विजय कुमार मिश्र, अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास मंच के सारण अध्यक्ष पं. रामायणदास तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। युवा ब्राह्मण चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डाॅ. सुभाष पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज बिहार के विभिन्न जिलों एवं प्रमंडल में विभिन्न नाम से जाना जाता हो, परन्तु आपसी समन्वय की दिशा में कार्य चल रहा है और शीघ्र ही बिहार में सभी जिलों को समन्वय समिति बनाकर जोड़ने की दिशा में कार्य होगा। आज आम सभा द्वारा युवा ब्राह्मण चेतना मंच छपरा जिला की नई कमिटी का गठन किया गया। चुनाव प्रभारी पं. अन्जनी कुमार मिश्र, पं. संजय पाठक एवं सह प्रभारी पं. शशि प्रकाश मिश्र ने जिला कमेटी की घोषणा की जिसमें पं. हरेराम शास्त्री को छपरा जिला अध्यक्ष, पं. सोनू कुमार मिश्र को महासचिव, पं. अमित तिवारी एवं पं. राकेश त्रिपाठी को सचिव, पं. सहजानन्द उपाध्याय तथा पं. नरेन्द्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष, पं. अमरेन्द्र ओझा को प्रवक्ता, पं. मनोज पाण्डेय को सह प्रवक्ता, पं. रजीत उपाध्याय को सभा संयोजक, पं. अरुण पुरोहित को जिला कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया। सारण जिला विद्वत मण्डल का संयोजक पं. सुरेन्द्र नाथ ओझा को बनाया गया। अधिवक्ता प्रकोष्ठ का प्रभारी पं. मदनमोहन दूबे को बनाया गया। सारण प्रमण्डलीय प्रभारी पं. संजय कुमार पाण्डेय को मनोनीत किया गया। सभा को पं. विन्ध्याचल पाण्डेय, पंडित श्याम सुंदर मिश्रा, पं. विवेकानन्द तिवारी, डाॅ. गजानन पाण्डेय, प्रो. विमलेश तिवारी, पं. विश्वनाथ तिवारी, पं. संदीप पाण्डेय, पं. सुशील कुमार मिश्र, पं0राकेश कुमार मिश्र , पं0दिवाकर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया । ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ई0आशुतोष झा ने कहा कि समय की मांग है कि सभी संगठन एक होकर समन्वय समिति के बनाकर जुड़़ें तभी हम सामाजिक उत्थान या राजनीतिक भागीदारी के हकदार होंगे । नव मनोनीत जिला अध्यक्ष आचार्य हरेराम शास्त्री ने कहा कि गांव गांव भ्रमण कर समाज के हरेक व्यक्ति को जोड़ा जाएगा और समाज के शैक्षणिक , आर्थिक , सामाजिक , विकास पर कार्य किया जाएगा और मंच की योजनाओं से हर घर को जोड़कर विकास का दीप प्रज्वलित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here