राघोपुर: CM की कुर्सी पर नजर, तेजस्वी कल भरेंगे पर्चा

0

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के सीएम फेस व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से सुबह 11 बजे हाजीपुर में नामांकन करेंगे। इस बात की जानकारी राजद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर दी है। राघोपुर सीट पर 3 नवंबर को मतदान होंगे।

नामांकन से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सबों के प्रेम, सहयोग, समर्थन, विश्वास और आशीर्वाद के साथ कल सुबह 11 बजे नामांकन करूँगा। बिहार के बेरोज़गार युवा, किसान, शिक्षक, कर्मचारी, मज़दूर, व्यापारी और गरीब बदलाव के लिए दृढ़ संकल्पित है।

swatva

बता दें कि तेजस्वी से पहले तेजप्रताप यादव ने आज समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया। नामांकन के बाद तेज-तेजस्वी की सभा होनी थी, लेकिन प्रशासन ने कोरोना के मद्देनजर सभा की इजाजत नहीं दी।

वहीं राजद ने चुनाव को लेकर कहा कि इस बार ना बेरोजगारी, ना बीमारी, ना लाचारी, ना अशिक्षा, ना पलायन, ना ग़रीबी, ना कुपोषण, ना भुखमरी, ना अनदेखी, ना बाढ़, ना अपराध, ना अफसरशाही, ना घूसखोरी, इस बार हर तकलीफ़ से निजात पाएगा बिहार! इस बार बदलेंगे हालात, बदलेंगे बिहार, बदलेंगे सरकार, बनाएँगे तेजस्वी सरकार! तेजस्वी भवः बिहार!

बता दें कि 2015 के चुनाव में तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़े थे। 2015 में तेजस्वी को 48. 15 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। उन्हें कुल 91,236 मत मिले थे। वहीँ उनके विपक्षी भाजपा नेता सतीश यादव को 37 फीसदी मत प्राप्त हुआ था। उन्हें कुल 68,503 मत मिले थे। विधायक बनने के बाद तेजस्वी पहली बार बिहार के उपमुख्यमंत्री बने थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here