2 मिनट में अशुद्ध हुआ DNA, सहनी को हुई असहनीय पीड़ा

0

पटना: महागठबंधन में सीटों का एलान होते ही प्रेसवार्ता में बड़ा बवाल शुरू हो गया। राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा शुद्ध DNA बता सेटों का एलान किया गया। लेकिन इसी दौरान जब माइक VIP प्रमुख मुकेश सहनी को मिला तो उन्होंने तेजस्वी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिसका DNA अशुद्ध होता है वही धोखा देता है।

सहनी ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है। हमें बताया गया था कि सभी के सीटों का एलान एक ही साथ होगा। लेकिन, तेजस्वी यादव ने हमें धोखा दिया है। और धोखा वही देता है जिसके DNA में गड़बड़ी होती है। अब मैं ज्यादा अपमान नहीं सह सकता इसलिए अब मैं महागठबंधन से अलग हो रहा हूँ। क्योंकि, अतिपिछड़ा के साथ धोखा हुआ है अतिपिछड़ा को अपमानित किया गया है।

swatva

सहनी की मानें तो उनके पीठ में खंजर खोंपा गया है। तेजस्वी ने 25 सीटें तथा उपमुख्यमंत्री पद देने का वादा किया था। अभी तो बस सीटों को लेकर बवाल हुआ है। जानकारी के मुताबिक मनपसंद सीटों को लेकर भी बवाल हो सकता है।

मालूम हो कि अपने सहयोगी दलों से माफी मांगते हुए तेजस्वी ने कहा कि सभी दलों ने जो कुर्बानी दी है उसके बेहतर परिणाम हम देंगे। तेजस्वी ने सीटों की घोषणा करते हुए कहा कि सी.पी.एम. को 4 सीपीआई को 6 सीपीआई माले को 19, कांग्रेस को 70 तथा वाल्मीकिनगर लोकसभा और राजद के खाते में 144 सीटें मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here