मैं पल दो पल का शायर हूं गीत के साथ धोनी और रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को किया बाय-बाय

0

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दोनों खिलाड़ियों के अचानक सन्यास लिए जाने के फैसले पर देशवासियों को यकीन नहीं हो रहा है।

सबसे पहले धोनी ने एक वीडियो शेयर कर सन्यास की घोषणा की, उस वीडियो में बैकग्राउंड में सिंगर किशोर कुमार का गाया हुआ गाना, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ बज रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।

swatva

ठीक कुछ देर बाद उनके साथी और टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी सुरेश रैना ने रिटायरमेंट की घोषणा की, सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- यह आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद दोनों खिलाड़ी आईपीएल खेलते रहेंगे। लेकिन, दोनों की सन्यास की खबर सुन क्रिकेट प्रेमी काफी अवाक हैं। सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा क्रिकेटर को याद करते हुए लोग कह रहे हैं कि क्रिकेट के एक एरा का अंत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here