30 जुलाई : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

मारपीट में घायल अधेड़ की मौत , पुलिस पर फूटा आक्रोश

बक्सर : मारपीट में घायल अधेड़ व्यक्ति की मौत से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगा प्रदर्शन किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को भूमि विवाद को ले गांव के ही मुन्ना पंडित व मृतक शिवभजन पंडित (55) के बीच मारपीट हो गई, जिसमें मुन्ना पंडित व अन्य छह लोगों ने शिवभजन पंडित को बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई।

बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार महज दो कट्ठे जमीन के लिए उनके ही गांव के मुन्ना पंडित और छह लोगों ने शिवभजन को बुरी तरह पीटा। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की जिससे परिजन बहुत आक्रोशित थे। जब शव पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल ले जाया गया वहीं परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

swatva

आर्थिक रुप से कमजोर शिवभजन बिहार पब्लिक स्कूल में रात के वक्त नाइट गार्ड की नौकरी करते थे। दिन के वक्त भी दूसरी जगह काम करते थे। जिससे परिवार का खर्च चल सके।उनके पीछे तीन बेटियां और दो पुत्र हैं। किसी की शादी नहीं हुई है। अब घर में उनकी दो बेवा पत्नियां भी हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस भी पशोपेश में दिखी। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतीश कुमार ने लोगों को समझाया। उचित मुआवजा और कानूनी कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

डॉक्टर सुधीर कुमार बने कोविड हॉस्पिटल के नोडल पदाधिकारी

बक्सर : कोरोना योद्धा जो विपरीत परिस्थिति में वही काम कर रहे हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक डाक्टर सुधीर कुमार को आइसोलशन वार्ड सह कोविड केयर अस्पताल का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। डॉक्टर को महत्वपूर्ण कार्य सौपी गई है।

कोविड-19 की जांच जिले में शुरू होने के समय से ही डॉक्टर सुधीर महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए उन्होंने अपना कार्य सफलता पूर्वक किया। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति पर सिविल जितेन्द्र नाथ ने उन्हें अब पुराना अस्पताल में स्थित आइसोलेशन सेंटर का नोडल पदाधिकारी बनाया है। पुराना सदर अस्पताल में जीएनएम कालेज के लिए भवन बना है। उसी में कोविड केयर अस्पताल भी खोला गया है। जहां मरीजों का उपचार हो सकेगा।

पूर्व मुखिया के आकस्मिक निधन से शोक

बक्सर : समहुता पंचायत के पूर्व मुखिया नौशाद अली का आज बुधवार को इंतकाल हो गया। वे लगभग पचास वर्ष के थे। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार उनकी बेगम रूबीना प्रवीन वर्तमान समय में समहुता पंचायत की मुखिया हैं। परिवार वालो के अनुसार अली अच्छे भले थे। आज सुबह घर से नित्य क्रिया से फारिग होकर निकले। बाजार में गए और वहां से पान-पत्ती खाकर घर लौटे।इसी बीच अचानक उन्होंने आंखे बंद कर ली। सूत्रों की मानें तो उन्हें तत्काल निजी चिकित्सकों को दिखाया गया। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। दिल का दौरा पडऩे के कारण उनका अचानक इंतकाल हो गया।

खबर मिलते ही गांव के लोग वहां मातमपुरसी के लिए जमा हो गए। वही खबर सुन कर राजपुर बीडीओ अरूण सिंह ने शोक जताया। उन्होंने के कहा भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके घर वालों को इस दुख की घड़ी से लड़ने हेतु साहस प्रदान करें। पंचायत शाखा और आफिस सांत्वना सभा के बाद बंद कर दिया जायेगा। नौशाद अली बहुत ही कर्मठ, इमानदार, सह्रदय, दयालु, निश्चल , जुझारू , हम सभी के प्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। मन उदास और उद्वेलित है । इस घटना पर मुखिया संघ भी शोक संवेदना ब्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष अमित राय ने पूर्व मुखिया के असामयिक निधन पर दुख ब्यक्त करते हुए कहा कि इस घड़ी मुखिया संघ उनके साथ है।

शराब पीने से हुई मौत तो जनता उतरी सड़क पर

बक्सर : भोजपुर निवासी संजय कुमार चौधरी मौत की मौत शराब पीने से हो गई, जिससे आक्रोशित लोगों ने एनएच 84 जाम कर दिया। सूचना मिलते डुमरांव एसडीपीओ और बीडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया बुझा कर जाम हटाया गया।

सूत्रों ने बताया संजय कुमार बहुत शराब पीता था। मंगलवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो सड़क पर उतर आए। वे शराब बेचने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था बंदी में शराब कैसे बिक रही है। यह प्रशासन की विफलता है। वहीं कुछ लोगों ने बताया इसी परिवार का एक व्यक्ति शराब बेचने के आरोप में जेल गया है। यहां शराब बेचना आम बात है। लेकिन, जब आज एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वे लोग स्वयं सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह इलाका नया भोजपुर ओपी के अंतर्गत आता है। प्रशासन पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाकर समाप्त करने में जुटी है।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here