20 जुलाई : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

लापता किशोर की नदी में डूबने की चर्चा

  • सती घाट पर हुआ हादसा
लापता युवक का कपड़ा दिखता उसका साथी

बक्सर: शहर के नेहरु नगर का 17 वर्षिय किशोर विष्णु कुमार गंगा नदी में डूब गया। ऐसा कहना है उसके साथियों का। घटना रविवार शाम की है। लेकिन, इसकी कलई आज सोमवार की सुबह खुली। घर वाले बच्चे को कल से ही तलाश रहे थे। कृष्णा सिनेमा के पीछे स्थित मुहल्ले के रहने वाले दूसरे युवक ने इस बारे में बताया कि वह गंगा में डूब गया है। उसकी शिनाख्त पर नगर थाने की टीम सभी सती घाट पहुंची। जहां उसके कपड़े और चप्पल किनारे पड़े थे।

शती घाट पर पूछताछ करने पहुंची पुलिस

पुलिस को बताया गया शाम में दोस्त के साथ यहां नहाने आए थे। तभी वह नदी में डूब गया। अनहोनी के कारण उसके अंदर डर समा गया। इस लिए तब उसने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन विष्णु की मौत पर उसके पिता मुन्ना प्रसाद व परिवार वालों को विश्वास नहीं हो रहा। पूरी सच्चाई क्या है। यह पता लगाने के लिए पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। भोला प्रसाद ने जो समय बताया है। वह पांच से छह बजे के लगभग का है।उस समय में हमेशा सती के घाट पर कुछ लोग मौजूद रहते हैं। जब पुलिस मामले की जांच करने आज सुबह वहां पहुंची थी। स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए थे। किसी ने ऐसा कुछ देखा या नहीं। इस बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया।

swatva

जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में गिरकर डूबने से मासूम बच्ची की मौत

बक्सर : धनसोई थाना क्षेत्र के सिसौधा गांव के विजय नट की पुत्री सोनम कुमारी की पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गयी।बताया जाता है कि गांव की सड़क निर्माण के लिये कार्य एजेंसी द्वारा यह गड्ढा खोदा गया। कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया ।और गड्ढा भी नही भरा गया था।उसी गड्डे में मासूम खेलने के दौरान कब गीर गयी किसी को पता भी नही चला।रविवार दोपहर जब घर वाले उसे तलाशने लगे तो उसका कहीं आता पता नहीं।किसी ने पास गड्ढे में मासूम के चप्पल को बहते देखा। आकर बताया, तो अनहोनी का अंदेशा होने लगा। लोग वहां जूटे गड्ढे में तलाश शुरू किया गया। कुछ ही देर तलाशने के बाद। बच्ची को मरे हुए हालत में उसमें से बाहर निकला गया।

खबर गाँव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा छा गया। वही परिवार वाले का रो रो कर बुरा हाल है। जब धनसोंई थाना के प्रभारी रोशन कुमार पुछने पर बताया कि ऐसी किसी घटना की हमे जानकारी नही है। निर्माण कार्य कराने वाले कार्य एजेंसी की लापरवाही से इस तरह की अनेकों घटना हर साल सुनने को मिलता है, लेकिन शासन प्रशासन की लापरवाही जो इस तरह की घटना से अनजान बनना कहीं न कहीं अपनी जवाव देही से मुँह मोड़ने वाली बात नजर आ रही है।जिसके कारण आए दिन इस तरह की दुर्घटना सुनने को मिलता रहता है।

राजपुर इलाके में महिला की हत्या, जान बचाकर भागी बेटी

  • कातिलों के नाम पर पड़ा हुआ है पर्दा

बक्सर : खेत की तरफ से काम कर लौट रही महिला और उसकी बेटी को कुछ लोगों ने घेर लिया। मां ऐसा करने वालों के साथ उलझ गई। बेटी वहां से जान बचाकर भाग निकली। महिला को उन लोगों ने दबोच लिया। बाद में हमलावरों ने मनझरियां देवी (40) को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना रविवार देर शाम की है। जो राजपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी रात इस घटना पर पर्दा पड़ा रहा।सोमवार की सुबह हत्या की बात सामने आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची। लेकिन, परिवार में रोना-धोना मचा हुआ था। उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।देखने वालों ने बताया गोली पीठ के तरफ लगी है।  ऐसा करने वाले लोग भी आस-पड़ोस के ही बताए जा रहे हैं। तभी तो हत्या जैसी वारदात हो जाने के बाद भी पूरी रात इस पर पर्दा पड़ा रहा।

मृत महिला का पति विपेन्द्र कुमार राम दिल्ली में कहीं काम करता है। घर में पन्द्रह वर्ष की बेटी भी है। जिसे घटना के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती है। सूत्रों के अनुसार हमलावर उसकी भी तलाश कर रहे थे। जब इस संबंध में राजपुर पुलिस से पूछा गया। तो वहां से सूचना मिली। परिवार के लोग सदर अस्पताल गए हैं। इस वजह से उनका बयान दर्ज नहीं हुआ है। घटना का कारण क्या है? इसका जवाब भी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। क्योंकि पूछताछ पूरी नहीं हुई है।

लॉकडाउन में क्रिकेट : ब्रह्मपुर विधायक समेत 25 पर प्राथमिकी

क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते राजद विधायक शंभू यादव की फाइल फोटो

बक्सर : लॉकडाउन के दौरान क्रिकेट मैच का आयोजन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मैच सिमरी प्रखंड के गंगौली गांव में 16 जुलाई को आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने ब्रह्मपुर के राजद विधायक शंभु यादव पहुंचे थे।

उन्होंने फीता काट इसका शुभारंभ भी किया था। खेल के अंत में उनके द्वारा विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। मीडिया में यह खबर आने के बाद प्रशासन के कान खड़े हुए। फिर सिमरी थाने के उपर दबाव बढ़ा। वहां से कहा गया वाकया रामदास राय डेरा ओपी के अंतर्गत हुआ है। ओपी प्रभारी की घंटी बजी। उन्होंने तस्दीक शुरू की। घटना के तीन दिन बाद रविवार को आयोजकों समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ओपी प्रभारी विष्णुदेव कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, पूर्व संरपंच समेत दो गिरफ्तार

  • गोलीबारी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, बसांव कला की घटना

बक्सर : सिकरौल थाना क्षेत्र के बसांव कला गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच वर्चस्व की जंग में गोलीबारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। अचानक हमले से अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं लोगों ने दारोगा अशोक कुमार यादव को घर में बंद कर दिया। अंदर मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जिसके कारण वे घायल हो गए। उनके साथ गई पुलिस ने हिम्मत का परिचय दिया। दारोगा को छुड़वाया तथा पूर्व सरपंच संजय चैधरी व उनके भाई रंजय चैधरी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बसांव कला गांव में पूर्व सरपंच संजय चैधरी व जगदंबा यादव के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही थी। रविवार को इस जंग ने हिंसक रूख अख्तियार कर लिया था। दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए। वहां 15-20 चक्र गोलियां चली। सूचना मिलते ही तत्काल सिकरौल थानाध्यक्ष आलोक रंजन सदलबल बसाव कला गांव पहुंचे। लेकिन पूर्व सरपंच के पक्ष के लोग पुलिस से भीड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एसडीपीओ केके सिंह सिकरौल पहुंच घटना की जानकारी लिए तथा पुलिस बल पर हमले में शामिल पूर्व सरपंच के अन्य परिजनों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। जिसके तहत यह कार्रवाई हुई।

भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई गोलीबारी, दो गिरफ्तार

बक्सर : जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गए नतीजा हवाई फायरिंग तक पहुंची। सूचना के मुताबिक थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव निवासी अजय उर्फ डॉ राय, राधा मोहन राय और दुसरे पक्ष से बृज मोहन राय के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चलता रहा है। कई बार नापी हुई लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

रविवार के दिन दोनों पक्ष खेत पर काम के दौरान आपस में भीड़ गए। पहले खेत पर हाथापाई हुई, कहासुनी हुआ।लाठी डंडे भी चले। सूत्रों के मुताबिक राधामोहन राय के समर्थक बृज मोहन राय पर टूट पड़े। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो अस्पताल पहुच गए। मामला बढ़ता गया इसी दौरान एक पक्ष ने घर पहुंच कर दहशत की नीयत से हवाई फायरिंग शुरू कर दी।शाम के वक्त अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना थाना अध्यक्ष तक पहुंचा। मामले की जांच करने पहुंचे थाना अध्यक्ष रंजीत सिन्हा मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं है।

फायरिंग मामले  में दो गिरफ्तार

रविवार को भूमि विवाद में हिंसक झड़प के बाद कथित तौर पर अजय राय गुट की तरफ से दहशत के लिए फायरिंग की गयी थी । इस मामले राजपुर पुलिस ने सोमवार  राधा मोहन राय और कृष्ण बिहारी राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सूत्र बताते हैं हिंसक झड़प में घायल बृज मोहन राय की स्थिति  फिलहाल पहले से बेहतर है।परिवार वाले इलाज के लिए वाराणसी ले गये

कोरोना का कहर, 26 मामले आए सामने

  • दो साल के मासूम के साथ सर्वाधिक 8 केस बाबानगर से

बक्सर : कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिस तरह शहर को अपने आगोश में ले रहा । हालात संगीन हैं। नियमों का सख्ती से पालन करें। लेकिन, कहीं न कहीं चुक हो रही है। जिसका परिणाम है। प्रत्येक दिन बीस से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को 26 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 459 पहुंच गई है।प्रशासन द्वारा रविवार 19 जुलाई को जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल मरीजों की संख्या 433 व सक्रिय रोगियों की संख्या 152 थी। आज की संख्या उसमें जोड़ी जाए तो वह 459 पहुंच जाती है।शहर के आस-पास बढ़ते संक्रमण से लोग बहुत परेशान न हों। इसके लिए रिपोर्ट में एक बदलाव किया गया है।

बाबा नगर जो शहर में होने के बाद भी नगर परिषद में नहीं आता। उसे जासो पंचायत का हिस्सा बताया गया है।शायद इस लिए कि लोगों को जोर का झटका धीरे से लगे। लेकिन, इलाका शहर से सटा होने के कारण खतरा बना हुआ है। आज की रिपोर्ट के अनुसार बाबा नगर में कुल आठ मामले सामने आए हैं। जिसमें छोटे बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा गोलंबर, तुरहा टोली, बाइपास रोड, नया बाजार, सिविल लाइन, आई टी आई मैदान से सटे इलाकों में मरीज मिले हैं। दो केस नवानगर प्रखंड के धनभखरा से संबंधित हैं।वही एक डुमरांव से संक्रमित मिला है।

चन्द्रकेतु पाण्डेय

जिले में कोरोना टेस्ट के लिए बनाए गए चार स्क्रीनिंग केंद्र

बक्सर : कोरोना का संक्रमण तेज़ी से जिले में फैल रहा है। ऐसे में लापरवाही सबके लिए खतरनाक हो सकती है। फिलहाल लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कोरोना जांच के लिए संभावित लक्षणों की जांच जिले में चार केंद्र बनाए गए है। यह जानकारी सिविल सर्जन के हवाले से दी गई है। उनके अनुसार अगर किसी को ऐसा लगता है। उसे संक्रमण प्रभावित कर रहा है। तो वह अपने नजदीक के केन्द्रों पर संपर्क कर सकता है।

वहीं कोरोना की पूरी जांच नहीं होगी। लेकिन स्क्रीनिंग के द्वारा दक्ष लोग लक्षणों की जांच करेंगे। अगर उन्हें लक्षण दिखाई पड़े तो वह आपको जांच के लिए आगे भेजेंगे। यह केन्द्र हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाावानगर, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव, पुराना सदर अस्पताल बक्सर और सदर अस्पताल बक्सर। संपर्क करने वालों के नंबर भी जारी किए गए हैं। नावानगर 8544421299, डुमरांव-8709831678, सदर अस्पताल 8409596216 एवं पुराना सदर अस्पताल के लिए नंबर है -8544421293, इन पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

शहर में मिले 23 संक्रमित,आंकड़ा पहुंचा 433

शहर में लापरवाही का क्या आलम है। यह तो यहां के लोग ही समझे। लेकिन, ताजे आंकड़े बता रहे हैं। जिले का नया हॉटस्पाट जिला मुख्यालय बन चुका है। आज रविवार को जो रिपोर्ट आई है। उसमें 23 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक नौ शहर के चरित्रवन इलाके के हैं। पांच मामले ऐसे हैं। जो डुमरांव के बंधन पटवा मुहल्ले से संबंधित हैं। अन्य नौ केस शहर के विभिन्न मुहल्लों के हैं।इस रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है। पुलिस लाइन और बालगृह तक संक्रमण पहुंच गया है। साथ ही जिले का कुल आंकड़ा 433 पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो यह आंकड़ा पांच सौ के लगभग पहुंच गया है। जोर का झटका धीरे से लगे। इसके लिए रिपोर्ट को ठोक बजाकर जारी किया जा रहा है। ऐसे भी अगर शहरवासी नहीं चेते। तो वह समय दूर नहीं। जब सभी गलियों को सील कर दिया जाएगा। नियमों के अनुसार कंटेनमेंट जोन से किसी को भी अंदर बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं होती है।

आपसी विवाद में हूई हिंसक झड़प कई जख़्मी

बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निकृष गांव में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कई लोग घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया ।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दलित बस्ती के के एक लडके से बीते दिन गली मोटरसाइकिल से एक छोटे बच्चे को धक्का लगा था । हलाकि उसे गंभीर चोट नही लगी लेकिन अनहोनी हो सकती थी। इस बात को लेकर उस लोगों ने कहा सुनी कर उसको समझाया। उसी बात को लेकर दलित बस्ती के लोग गोलबंद होकर झगड़ा करने के नियत से रविवार को आकर तु-तु मै-मै करने लगे। पल भर में ही बात लाठी डंडे तक पहुंच गयी।

मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया । जिसमें मनु साह पिता गंगा दयाल को गम्भीर चोटें आई हैं। गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।इस घटना में अन्य कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं।मामले की सूचना राजपुर थाना को दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। दोनों पक्षों से लोग थाने पर पर पहुचे हुए है ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच की जा रही है।

आहर में डूबने से किशोरी की मौत

बक्सर : किशोरी की आहर में डूबने से मौत हो गई। घटना नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवाडेरा गांव से दक्षिण बाधार के आहर में हुई। मृतका पम्मी कुमारी उम्र 15 वर्ष नवाडेरा के शिवजी प्रसाद गोंड की पुत्री थी। वाकया रविवार सुबह नौ बजे का है। जैसे ही परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली वे सन्न रह गए। तत्काल इसकी सूचना नया भोजपुर ओपी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पम्मी घर से धान की रोपनी करने गई थी। लेकिन इसी दौरान वह आहर में गिर गई। पानी अधिक होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। आस पास के किसानों ने उसे पानी से निकाला लेकिन तबतक देर हो चुकी थी।

लॉकडाउन में घर का ताला तोड़,  उड़ाई लाखों की संपत्ति

बक्सर : शहर के शिक्षक कालोनी में चोरों ने लंबा हाथ मारा है। उन्होंने संजय दुबे के घर का ताला तोड़ वहां से 50-60 हजार रुपये के आभूषण, 10 हजार रुपये नकद और 30-40 हजार रुपये मूल्य के कपड़े और कीमती सामान वे ले भागे हैं। इसकी जानकारी परिवार वालों को आज रविवार को मिली। जब वे दोपहर के वक्त यहां आए तो घर का ताला टूटा पाया। देखने के लिए वह बंद ताले की तरह लटका था।

लेकिन जैसे ही हाथ से स्पर्श किया। वह खुलकर गिर पड़ा। यह देख घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। जब वे अंदर दाखिल हुए तो देखा सारे कमरे खुले पड़े हैं। सामान जहां-तहां बिखरे पड़े हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वे लोग राजपुर थाना के सगरांव गांव गए थे। जहां के वे मूल निवासी हैं। वहां गृह प्रवेश का आयोजन था। वहां से आज लौटे तो यह नजारा देखा। इसकी सूचना उन्होंने नगर थाने को दी है।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here