गलवान घाटी में झारखंड के दो जवान शहीद

0
गलवान घाटी में झारखंड के दो जवान शहीद

रांची : गलवान घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में झारखंड के दो गणेश हांसदा और कुंदन ओझा के शहीद होने की खबर है। बहरागोड़ा ब्लॉक के कोसाफलिया निवासी गणेश हांसदा (21) नाम के जवान के शहीद होने की खबर है। मंगलवार शाम तक प्रशासन को साहेबगंज के शहीद जवान कुंदन ओझा के बारे में ही जानकारी मिल सकी थी। शहीद गणेश के परिजन के अनुसार, मंगलवार की रात उन्हें लेह से फोन आया था और इसकी सूचना दी गई थी।
चीन के इस कायराना हरकत से लोगों में काफ़ी आक्रोश है, रांची में आक्रोशित लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका।

शहीद गणेश के बड़े भाई दिनेश हांसदा ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले घर पर उनकी आखिरी बार बात हुई थी और अपनी सलामती की बात बताई थी। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारत-चीन सीमा में हिंसक गतिरोध के दौरान फिर एक झारखंडी शेर गणेश हांसदा के शहीद होने की खबर सुनकर मन व्याकुल है। कल भी झारखंडी वीर कुंदन झा के शहीद होने की खबर आई थी।

swatva

फ़रवरी में आए थे घर

देश की संप्रभुता की रक्षा में वीर झारखंड सपूतों का बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा। शहीद गणेश हांसदा के पिता सुबदा हांसदा और मां कापरा हांसदा बेटे के शहीद होने की सूचना के बाद से उदास हो गए हैं। गणेश की शादी नहीं हुई थी। गणेश जनवरी में छुट्‌टी के दौरान घर आए थे और 27 फरवरी को वापस ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए निकल गए थे। गणेश ने 2018 सितंबर में आर्मी ज्वॉइन की थी। दानापुर (बिहार) में ट्रेनिंग के बाद उन्हें लेह पोस्टिंग मिली थी।

आक्रोशित लोगों ने चीन का फूंका पुतला

गलवान घाटी में चीन से हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शाहिद हो गए है। जिससे पूरे देश में चीन के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। इसी क्रम में रांची का अल्बर्ट एक्का चौक पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा चीनी राष्ट्रपति का तस्वीर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

चीनी राष्ट्रपति मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा धोखे से भारतीय जवानों को सीमा पर मारा गया है। या कायरता पूर्ण कार्रवाई है। यदि चीन में इतना ही दम है तो एक भारतीय सैनिक से आमने-सामने टकराकर देखें। चीन को अपनी औकात पता चल जाएगी वहीं भारत सरकार से मांग की गई है कि इसके बदले चीन पर जवाबी कार्रवाई करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here