25 मई : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

भूमि विवाद में की सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

सिवान : महज एक छोटी सी जमीन के विवाद में भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। यह घटना पचरुखी थाना क्ष्रेत्र के कोदई गावं की है। जहाँ पैतृक जमीन को लेकर केदार सिंह और जगरनाथ सिंह के बीच विवाद चल रहा था। जगरनाथ सिंह द्वारा पचरुखी थाना में कुछ दिन पहले एक आवेदन दिया गया था। जिसमे आशंका जताया गया था कि उनके भाई केदार सिंह जमीनी विवाद को लेकर कोई बड़ी घटना कर सकते है।

आज रविवार को सुबह वही हुआ जिसका डर था।दोनों भाई केदार सिंह और जागर नाथ सिंह के बीच जमीनी विवाद को लेकर बात तू तू मैं मैं से शुरू हुई और बात लाठी डंडे तक पहुँच गई। केदार सिंह ने अपने पुत्र राजू कुमार और पत्नी श्रीकांति देवी के साथ मिलकर लाठी डंडे से इतना पिटाई कर दिया कि जगरनाथ सिंह लहूलुहान हो कर जमीन पर गई गए। जिन्हें परिजनों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया, जहाँ उपचार के क्रम में मौत हो गई।

swatva

पचरुखी थाना प्रभारी ने कोदई गांव पहुँच कर जगरनाथ सिंह की पत्नी पनपती देवी के व्यान पर मामला दर्ज कर लिया।जिसमे नामजद अभियुक्त केदार सिंह को त्वरित कार्रवाई करते हुये उस समय गिरफ्तार कर लिया जब पुलिस को देख कर भाग रहे थे। शेष अभियुक्त राजू कुमार और श्रीकांति देवी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस घटना की जांच और आरोपियों की गिफ्तारी में जुट गई है।

अवधेश शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here