सिवान में क्वारंटाइन केंद्र पर युवक की मौत से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

0
swatva samachar
सिसई क्वारंटाइन केंद्र पर युवक की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण

सिवान : अन्य राज्यों से लौटने वाले प्रवासी कामगारों के लिए जिले में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्र में शनिवार की रात एक युवक की मौत ने क्वारंटाइन केंद्र पर सरकार द्वारा किए गए सारे व्यवस्था की पोल खोल दी है। युवक मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।

जिले के गोरियाकोठी प्रखंड के सिसई विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में शनिवार की मध्यरात्रि एक युवक की मृत्यु हो गई इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिसई कली टोला निवासी युवक पिछले दिनों ही महाराष्ट्र से लौटा था। जिसके बाद युवक को क्वारंटाइन कर दिया गया था। वह महाराष्ट्र में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था।

swatva

पिछले सप्ताह महाराष्ट्र से लौटा था युवक

वह गत सप्ताह अपने घर सिसई कली टोला महाराष्ट्र से लौटा था। प्रशासन के आदेशानुसार उसे सिसई विद्यालय स्थित क़वारेंनटाइन सेंटर में रखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि उसे शुक्रवार को दिन में ही पेट मे दर्द हुआ। जिसका उपचार सेंटर पर ही चिकित्सक द्वारा किया गया। किन्तु पेट का दर्द ठीक नही होने पर उसे सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी गंभीर स्थित देख पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में लगभग 2 बजे रात्रि को युवक ने दम तोड़ दिया।

शव पहुचते ही गांव में कोहराम मच गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज रविवार की सुबह शव को मुख्य मार्ग पर रख कर सड़क जाम कर दिया। युवक के छोटे छोटे चार बच्चे है,जिनके भरण पोषण के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवज़े की मांग कर रहे है, साथ ही ग्रामीणों ने युवक के मौत की कारणों की निष्पक्ष जांचा कराने की मांग कर रहे है।

अवधेश शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here