कोरोना महामारी में गरीब मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रहें सामाजिक कार्यकर्ता

0

पटना : पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।देश में इस वायरस को कम करने कुछ जरूरी नहीं वस्तुओं पर छूट के साथ लॉकडाउन कानून का चौथा चरण लागू है। इस लगातार हुए लॉकडाउन के कारण गरीब तबके के लोगों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस परेशानी को कम करने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही साथ बहुत सारे सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन भी लोगों की मदद कर रही है।

दिल्ली में फंसे बिहारी मजदूरों की मदद कर रहें एक सेल्स मैनेजर

इसी क्रम में पटना जिले के बाढ़ प्रखंड के बिहारी बीघा निवासी समाजसेवी दीपक सिंह दिल्ली में रहते हुए भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं ।इस क्रम में वह दिल्ली में ही बिहार के लोगों को राहत पहुंचाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। दीपक सिंह दिल्ली के एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर के रूप में कार्यरत है। हालांकि इसके बावजूद वह लॉकडाउन के कारण दिल्ली के पूर्वांचल बहुल इलाकों के छात्र छात्राओं को लगातार राशन भी मुहैया करा रहे हैं बिहार के कई अप्रवासी मजदूरों को राहत पहुंचाते हुए दिल्ली से बस के द्वारा भिन्न-भिन्न जिलों में भेजने का भी कार्य कर रहे हैं।

swatva

पीड़ित लोगों की सेवा के लिए आगे आए स्वयंसेवी संस्था

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन होने के कारण कंपनी का कार्य बंद हो गया था छुट्टी के समय में मेरे मन में आया कि क्यों ना मैं पीड़ित लोगों को सेवा करूं और इसी सोच के साथ लगातार में बिहार के लोगों को भिन्न-भिन्न स्तर का मदद पहुंचा रहा हूं। इस कार्य में कई स्वयंसेवी संस्था के अलावे राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here