जब अधिकारियों ने नहीं ली रुचि, तो ग्रामीणों ने खुद से बना दिया क्वारंटाइन केंद्र

1
swatva samachar

नवादा : अन्य प्रदेशों से लौट रहे प्रवासी कामगारों को क्वारंटाइन में रखने का प्रावधान है पर यह सिर्फ़ उनलोगों को ही किया जा रहा है जो ट्रेन से आए है। वो कामगार जो पैदल या बसों से लौटे है उन्हें क्वारंटाइन केंद्रों में नहीं रखा जा रहा है। अपने बुते अन्य राज्यों से लौट रहे श्रमिकों के लिए क्वारंटाइन की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन नहीं कर रही है।

प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर तक पहुंचने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह देकर घर वापस भेज दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने अपने स्थानीय सहयोग से क्वारंटाइन केंद्र का निर्माण कर दिए है जहां अपने बुते लौटे लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

swatva

अन्य राज्यों से लौट रहे लोगों की तत्कालीन जांच नेगेटिव आई है पर बाद में पॉजिटिव पाए जाते हैं तब ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। पड़ोसी पंचायत पैंगरी में एक युवक के संक्रमित होने की सूचना बाद मकनपुर पंचायत की मकनपुर गांव के युवाओं की टोली सरकार के भरोसे नहीं रह गांव स्थित मध्य विद्यालय को क्वारंटाइन सेंटर बना डाला है।

मुखिया ने ग्रामीणों को किया जागरूक

ग्रामीण मुखिया गुड्डी देवी व उनके पति मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण युवाओं की टोली गांव-टोला का भ्रमण कर जागरुकता अभियान चलाया। बाद में मध्य विद्यालय मकनपुर के प्रधान सुबोध कुमार के साथ राय विचार कर विद्यालय के कमरों में करीब 50 बेड का क्वारंटाइन सेंटर बनाने का निर्णय लिया। खर्च को अगर सरकार वहन नहीं करती है तो आपसी सहयोग ग्रामीण करेंगे।

क्या है लोगों का कहना

लोगों का कहना था कि प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर पर पहुंचने वाले अधिकांश प्रवासियों को सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन के लिए घर लौटा दिया जा रहा है। जबकि अब प्रवासी श्रमिक जो ईंट-भट्ठे पर कार्य कर गांव लौटने की तैयारी में हैं। जिनके पास आवास की कमी से होम क्वारंटाइन असंभव है। उनके लिए स्कूल में खाने रहने की व्यवस्था किया जा रहा है।

ग्रामीणों की टोली में बसंत कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, मिथिलेश कुशवाहा, ललन कुमार, मन्टुन सिंह, अंकज कुमार, कौशल कुमार, सुबोध कुमार शिक्षक आदि अभियान को सफल बनाने में ग्रामीणों का सहयोग मांगा। इसी प्रकार गोविन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के भवनपुर पंचायत की भवनपुर के ग्रामीणों ने अपने बल बूते मनरेगा भवन को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में परिवर्तित कर प्रशासन को चुनौती दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here