7 नए मामले आने के बाद बिहार में 714 लोग हुए कोरोना संक्रमित

0

पटना: बिहार में कोरोना वायरस अब प्रचंड हो रहा है। संक्रमित मरीजों का लगातार मिलना जारी है। सोमवार को सुबह आई प्रथम रिपोर्ट में राज्य में तीन जिलों में 11 नए मरीज मिले हैं। इनमें खगड़िया में 5 , बेगूसराय में 4 तथा बांका में 2 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।

दूसरे अपडेट में 7 नए मरीज मिले हैं। इनमें पटना में 3 , भागलपुर में 2 तथा गोपालगंज में 2 मरीज मिले हैं। आज 18 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में यह संख्या 714 हो गई है। साथ ही बिहार के 38 जिलों में से मात्र जमुई ही ऐसा जिला रह गया है जहां एक भी कोरोना मरीज नहीं है।

swatva

इधर राज्य में पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है। संक्रमित होने वाले अब तक 365 लोग विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं। कुल 52 फीसदी संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी नए मरीजों के संपर्क की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here