प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का अनाज वितरण करने में झारखंड सरकार विफल

0

झारखंउ के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय वनवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के कारण लॉकडाउन में भी देश के हर कोने तक अनाज पहुंच रहा है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में झारखंड को अप्रैल के लिए 1.32 लाख मिट्रीक टन अनाज आवंटित किया गया। अप्रैल माह बीत जाने के बाद भी कुल अनाज का मात्र 17 प्रतिशत ही लाभुकों तक पहुंचा है। झारखंड की वर्तमान सरकार ने गरीबों के बीच अब तक 22,612 टन अनाज बांटी है।

swatva

अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह है कि वितरण में तेजी लाएं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत तत्परता से यह काम किया।

अर्जुन मुंडा के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक दलों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन भी झारखंड सरकार पर हमलावर हो गए हैं। झारखंड के कई जिले ऐसे हैं जहां लाॅकडाउन के कारण गरीब मजदूरों के समक्ष भूखे रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here