केरल से लौटा युवक मंडल कारा के सेल में बंद, हड़कंप

0

नवादा : दो दिन पहले शराब मामले में गिरफ्तार एक विचाराधीन कैदी को जेल भेजे जाने के बाद अन्य कैदियों के बीच हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कौआकोल का सरवर अंसारी हाल में ही केरल से वापस लौटा था। जिस दिन वह वापस आया, उसी दिन पुलिस ने उसे शराब मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके केरल से लौटने की खबर मिलते ही जेल में बंद अन्य कैदियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

जेल प्रशासन में भी भय व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल उस कैदी को सेल में रखा गया है। उसके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राहत की बात यह है कि उस विचाराधीन कैदी में फिलहाल कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। बावजूद केरल से लौटने के कारण उसे क्वारंटाइन रखा गया है। अन्य बंदियों से मिलने की इजाजत नहीं है। इधर, जेल में बंद अन्य कैदी कोरोना के संक्रमण की संभावना से सहमे हुए हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here