नवादा में भूमि विवाद को ले दो सहोदर भाइयों की हत्या

0
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

नवादा : जिले के नक्सल प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव में शनिवार की देर शाम भूमि विवाद को ले दो सहोदर भाइयों की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोखोदेवरा गांव निवासी बुधन रविदास का गाँव के ही गोतिया महेश रविदास के साथ लगभग तीन वर्ष पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था,इस मामले में नवादा कोर्ट में भी मामला लंबित था।

इसी मामले में दर्ज केश उठाने को लेकर शनिवार की देर शाम महेश रविदास ने घटना में शामिल अन्य लोगों के साथ मिलकर अचानक बुधन रविदास के दोनों पुत्र जितेंद्र रविदास एवं धर्मेंद्र रविदास पर कुल्हाड़ी से बुरी तरह जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा कौआकोल पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ही आंशिक रूप से पथराव कर दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर पुलिस बल एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को कौआकोल पीएचसी में भर्ती करवाया। दोनों भाईयों की हालत गंभीर रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से तुरन्त नवादा रेफर कर दिया गया। परन्तु रास्ते में ही नवादा पहुंचने के पूर्व जितेंद्र रविदास की मौत हो गई,जबकि ईलाज के दौरान दूसरे भाई धर्मेंद्र रविदास की सदर अस्पताल नवादा में मौत हो गई।

swatva

इधर कौआकोल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना का मुख्य कारण भूमि विवाद है।
इस घटना में मृतक दोनों भाई के तीसरे भाई सातो कुमार के द्वारा कौआकोल थानाध्यक्ष के समक्ष लिखित फर्द ब्यान दर्ज कराकर गांव के ही 17 लोगों के विरुद्ध लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद चार आरोपी चमेलिया देवी, पति-राजेश रविदास,रिंकू देवी, पिता-राजेश रविदास,प्रियंका देवी-पति-मुकेश दास तथा अरुण दास-पिता-करमु दास को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here