21 मार्च : दरभंगा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

कुलपति ने किया पुस्तक का विमोचन

दरभंगा : विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों एवं एक शोध पत्रिका  के विमोचन का आयोजन किया गया। विमोचन कुलपति प्रो सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा कुलपति कार्यालय में किया गया।

विमोचन के अवसर पर ललित कला संकायाध्यक्ष प्रो डॉ पुष्पम नारायण, विभागाध्यक्ष प्रो लावण्य कीर्ति सिंह’ काव्या, डॉ वेद प्रकाश, शिव नारायण महतो, अरुण कुमार मिश सहित विभाग के अन्य सभी सदस्य भी उपस्थित थे। गत वर्ष आयोजित संगीत विषयक ‘संगीत : कला एवं व्यवसाय’  एवं नाट्य विषयक ‘रंगमंच : कला एवं व्यवसाय’  शीर्षक दो राष्ट्रीय संगोष्ठियों का कार्य वृत्त “संगीत सुनिधि” तथा “नाट्य निधि” नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ है।

swatva

इस पुस्तक में संगोष्ठी के कार्यवृत्त के अतिरिक्त आलेखों एवं छायाचित्रों को भी संकलित किया गया है। संगोष्ठी के उपरान्त समाचार पत्रों में प्रकाशित अंश को भी दोनों पुस्तकों में स्थान दिया गया है। ‘संगीत सुनिधि’  में छप्पन और  ‘नाट्य  निधि’  में अडतालिस आलेख संग्रहीत हैं। इन दोनों पुस्तकों  का। सम्पादन लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’ ने किया है।

विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग द्वारा ‘भैरवी’ नामक एक बहुमूल्य शोध पत्रिका का प्रकाशन  होता है। आज इस पत्रिका के पन्द्रहवें अंक का विमोचन माननीय कुलपति महोदय द्वारा किया गया। इस पत्रिका में देश भर के लेखकों, शोधार्थियों के आलेख, शोधपत्र प्रकाशित होते हैं। इस शोध पत्रिका  की प्रमुख सम्पादक प्रो पुष्पम नारायण हैं।

इस अवसर पर कुलपति महोदय ने विभागीय कार्यों की सराहना की। विभाग की ओर से  संकायाध्यक्ष ने विभाग को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए कुलपति महोदय के प्रति आभार  व्यक्त किया। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष द्वारा माननीय कुलपति महोदय को सादर सम्मानिता  किया गया।

मुरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here