ट्रेन से लेकर प्लेन तक चला रही भारत की बेटियां : राधामोहन सिंह               

0

मोतिहारी : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने आज महिला दिवस के अवसर पर कहा कि आदि काल से ही, मानव की उत्पत्ति से ले कर स्वाधिनतवा की लड़ाई तक महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। आज अपने देश की बेटिया ट्रेन से लेकर प्लेन तक चला रही हैं। साथ ही देश के शीर्ष पदों को भी सुशोभित करते हुए विकास की रोल माँडल बनी हैं।

सांसद श्री सिंह आज राजेन्द्र नगर भवन में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के उद्घाटन करने बाद कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक मीना मिश्रा ने किया तथा संचालन शीला सचदेव ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सह रेलवे स्थायी समिति के चेयरमैन श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति आदर भाव और सम्मान प्रकट करने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एक विशेष दिन है। इसलिए हम इस विशेष दिन को देश और समाज के उत्थान में महिलाओं की जरूर चर्चा करें।

swatva

जिन्होने ने हमेशा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। चाहे भारतीय स्वाधीनता की 1857 की पहली क्रांति हो या 1947 में मिली आजादी, देश की महिलाओं ने सदैव भारत का गौरव बढ़ाया है। महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और उनके दृढ़ इरादे आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक व्यव्स्थाओं को सशक्त कर रहे हैं। यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बहुत आवश्यक है। बताया कि महिलाएं काम ज्यादा करती है,वर्कफोर्स दोगुना है।-वर्ष 1971 में पुरूषों का संगठित कार्यक्षेत्र में यह आंकड़ा 52.8 प्रतिशत का था और महिलाओं का यह आंकड़ा 14.2 प्रतिशत का था, जो वर्ष 2018 में पुरूषों का 51.7 प्रतिशत और महिलाओं का 27.3 प्रतिशत हो गया है।

वही असंगठित कार्यक्षेत्र में वर्तमान में 75.3 प्रतिशत पुरूष काम कर रहे हैं, कार्यक्षेत्र में मात्र 1.8 प्रतिशत महिलाएं ही प्रशिक्षित हैं, जबकि पुरूषों में एकदम उलट 8.1 प्रतिशत प्रशिक्षित पुरूष हैं।

महिला सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध

श्री सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार कई प्रकार के अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री उज्जवल योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ओ योजना, महिला ई-हाट- योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,सखी योजना,लाडली योजना, डिजिटल लाडो, हर घर शौचालय जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार उनके पोषण पर भी तेजी से काम कर रही है। यह देश की भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है।

महिलाओं के कौशल विकास की दिशा में हम गंभीरता से काम कर रहे हैं। इस काम में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय परस्पर सहयोगी हैं। प्राचीन ग्रंथों में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।  इसलिए हमें देश की बेटियों उच्च शिक्षा देते हुए देश के निर्माण में समर्पित करना होगा। समय के साथ-साथ सशक्तीकरण के जरिए वे आगे बढ़ी हैं। मेरा मानना है कि महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए उन्हें कुशल बनाना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम प्रभारी सह उपाध्यक्ष भाजपा की डॉ०हेना चंद्रा ने प्रस्तुत करते हुए नारी शक्ति की महत्ता को बताया।

जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल एवं मुख्य पार्षद नगर परिषद अंजू देवी सहित बड़ी संख्या में अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिनिधि महिलाओं ने आधी आबादी की आवाज, उनकी आकांक्षाओं और वैचारिक दक्षता को बहुत ही मुखर तरीके से रखा इस अवसर पर कला, संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार की धर्म पत्नी सुषमा देवी ने 08 महिलाओं को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए अंगवस्त्र और पगड़ी से सम्मानित किया।

मौके पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग  मंत्री प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना, उपाध्यक्ष भाजपा पुतुल पाठक, पूर्व प्राचार्या जिला स्कूल शशिकला, रेखा अस्थाना, डॉ०इप्सिता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रकिशोर मिश्रा एवं सुनील मणि तिवारी, महामंत्री भाजपा डॉ०लालबाबू प्रसाद, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गुलरेज शहजाद, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, मनोज, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा गुलरेज शहजाद मौजूद रहे।

राजन दत्त द्विवेदी  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here