22 जनवरी : वैशाली की मुख्य ख़बरें

0
vaishali news

घर में घुस पिस्टल के दम पर ज़ेवर समेत एक लाख लूटी, प्राथमिकी

वैशाली : भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सहथा पंचायत निवासी महेंद्र सहनी के पुत्र नवल किशोर सहनी ने अपने ही गांव के मुखिया पति दशरथ सहनी, रामबाबू साहनी दोनों पिता राजगिर तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दरवाजे पर आकर तोड़फोड़ कर घर में घुसकर पिस्टल कनपटी में सट्टा कर एक लाख नगद एवं जेवरात लूट लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में नवल किशोर सहनी ने आरोप लगाया है कि मुखिया ममता देवी के पति दशरथ सहनी पिस्टल लेकर चार अज्ञात के साथ दरवाजे पर चढ़कर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए बक्सा तोड़कर गल्ला दुकान के सामान लाने के लिए रखे गए एक लाख नगद एवं मां के सोने का चैन कान का फूल लगभग एक लाख का  लूट लिया तथा हम लोगों को मारपीट कर एक रूम में बंद कर दिया।

swatva

जाते-जाते धमकी दिया कि मुकदमा करोगे तो जान से मार देंगे। सुबह होने पर जब हम लोगों ने दशरथ सहनी के घर पर जाकर दशरथ साहनी की पत्नी एवं मुखिया ममता देवी को इसकी जानकारी दी तो ममता देवी ने मेरे साथ गंदी गंदी गाली गलौज किया तथा धमकी दिया कि मेरे दरवाजे पर से चुपचाप चले जाओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा इस संबंध में भगवानपुर थाने में कांड संख्या 12/ 20  21 जनवरी को दर्ज कर पुलिस अनुसंधान शुरू कर दिया है।

दिलीप कुमार सिंह  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here