कैबिनेट का फैसला, चमकी पीड़ित परिवारों को मिलेगा पक्का घर

0

पटना : मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडा पर मुहर लगी है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन हरियाली अभियान के तहत 7319 कुओं का जीर्णोद्धार होगा। पहले चरण में 1068 कुओं का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। जिसके लिए रूपये 45.करोड़ 67 लाख राशि मंजूर की गई है।

विगत वर्ष मुजफ्फरपुर में AES से सैंकड़ों बच्चों की जानें गई थी। उसके पीड़ित परिवार को पक्का मकान मिलेगा। उनको यह मकान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा। तथा इसकी मंजूरी राज्य कैबिनेट ने दे दिया है। नीतीश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए पूर्णिया चिकित्सा महाविद्यालय की क्षमता 300 बेड से बढ़ाकर 500 बेड का किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट से 87.78 करोड़ राशि स्वीकृत कर दी गई है। वहीँ शेखपुरा में IGIMS के लिए 78 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।

swatva

वहीँ शिक्षा के लिए नीतीश कैबिनेट ने बिहार के स्कूलों में कक्षा और शौचालय समेत अन्य सुविधाओं के लिए 409 करोड़ खर्च करेगी। वहीँ मुंगेर के भीमबांध पथ निर्माण के लिए 31.41 करोड़ की राशि की मंजूरी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here