पटना : आनेवाले त्योहारी सीजन—दशहरा, दीवाली और छठ को ध्यान में रखते हुए बिकानो कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ वार्षिक मीटिंग का आयोजन होटल गार्गी ग्रैंड में किया। बैठक के बाद डिस्ट्रीब्यूटरों को दीवाली गिफ्ट भी दिए गए। कंपनी की सेल्स टीम के वाइस प्रेसिडेंट अजय अग्रवाल ने कहा कि हम हर साल अपने डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ दीवाली के आसपास मीटिंग करते हैं व उन्हें गिफ्ट भी उपलब्ध करवाते हैं। इस बार डिस्ट्रिब्यूटरों को 17 तरह के गिफ्ट बाटें गए हैं। बिकानो कंपनी में पिछले 20 साल से यह परम्परा चली आ रही है।
सेल्स डिपार्टमेंट के डीजीएम संजीव गुप्ता ने बताया कि बिहार में हमारे 100 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। बिहार से सालाना 10 करोड़ का टर्नओवर होता है। हम 80 तरह के प्रोडक्ट बनाते हैं। प्रोडक्ट की गुणवत्ता के सवाल पर उन्होंने बताया कि हमारे प्रोडक्ट की रेंज, क्वालिटी और जीवन उत्कृष्ट है। हमारी मिठाई 6-8 महीने तक सुरक्षित रहती है। मार्केटिंग हेड गौरव ने बताया कि अगले तीन साल में हम पूरे बिहार में अपने प्रोडक्ट को ले आएंगे। अगले तीन साल का लक्ष्य हमारा 50 करोड़ है। साथ ही हम 150 नए डिस्ट्रीब्यूटर और जोड़ेंगे।