कीर्ति आज़ाद बने दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

0

शीला दीक्षित के निधन के बाद से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। इस साल के अंत तक देश की राजधानी दिल्ली में साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव संभावित है। लेकिन, दिल्ली राज्य के प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक कांग्रेस पार्टी बगैर कप्तान के ही मैदान में है। लेकिन, शुक्रवार को कांग्रेस ने दिल्ली में अपना कप्तान ढूंढ लिया। पूर्व भाजपा नेता व पूर्व सांसद बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले कीर्ति आज़ाद को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया।

मालूम हो कि भाजपा से 6 साल के लिए निष्काषित किये जाने बाद कीर्ति आज़ाद ने कांग्रेस का दामन थामा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में कीर्ति आज़ाद दरभंगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन, समझौते के अनुसार आज़ाद को झारखण्ड के धनबाद बसे चुनाव लड़ना पड़ा , जहाँ उनको हार का सामना करना पड़ा था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here