07 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

एएसपी ने अवैध खनन में लगे पोकलेन व चार ट्रैक्टर जब्त किये

बाढ़ : अनुमंडल सहायक पुलिस पदाधिकारी लिपि सिंह द्वारा मरांची के गंगा घाटों पर अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद छापामारी की गई। राजेंद्र पुल से महज 500 से 600 मीटर की दूरी पर ही अवैध खनन का खेल चल रहा था। पर्यावरणीय नियमों का भी उल्लंघन किये जाने की शिकायत मिली थी। एएसपी द्वारा मरांची के गंगा घाट पर छापामारी के दौरान खनन कार्य में लगे मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके बयान के आधार पर खनन माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है। मजदूरों को नोटिस देकर छोड़ दिया जायेगा,जबकि खनन माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। गरीब मजदूरों को छोड़ने का आदेश दिया गया है। एएसपी की कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन और चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। खनन कार्य में मरांची, हाथीदह और दरियापुर के खनन माफियाओं की भूमिका उजागर हुई है।

जदयू ने की कार्यकर्ता सम्मेलन

बाढ़ : नगर के मसूद बीघा दुर्गा स्थान के पास जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश संगठन को मजबूत करना और सदस्यता अभियान को तेजी लाना है। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने अपना उद्बोधन भी दिया। संगठन को मजबूत करने के लिए कई कार्यकर्ताओं ने अपना सुझाव रखा। इस अवसर पर बिहार राज्य सुन्नी बफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद इरसाद उल्लाह, बाढ़ जदयू जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, जदयू विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष शंकर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

swatva

सत्यनारायण चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here