नवादा : नवादा जिले के पकरीबरांवा प्रखंड क्षेत्र के पोकसी पंचायत की बलियारी गांव के भूमिहीनों के बीच शुक्रवार को पर्चा वितरण अंचल कार्यायल में किया गया। वितरण सदर एसडीओ अनु कुमार की देख-रेख में किया गया। इसकी जानकारी अंचल पदाधिकारी शुक्रान्त राहुल ने देते हुए बताया कि जिन्हें पर्चा दिया गया वो पहले से उक्त स्थल पर मकान बना कर रह रहे थे। परन्तु उनके पास उक्त मकान का कोई दस्तावेज नहीं था। जिसके कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही थी।
पर्चा मिलते ही उनकी सारी परेशानी दूर हो गई। इस वितरण में सभी लाभुक महादलित थे। इसका लाभ सुदामा मांझी, कारी देवी सहित 43 लोगों को मिला। शेष बचे प्रखंड के विभिन्न गांवों के भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरण किया जाएगा। उसके लिये प्रक्रिया आरंभ की गयी है।
मौके पर बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार सहित कई अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे।