सदाकत आश्रम में लगा नारा, शत्रु खोटा सिक्का..जनता करेगी खामोश

0

पटना : राजधानी पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज पार्टी जनों ने पटना साहिब से प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ जमकर हंगामा किया। शत्रुघ्न खोटा सिक्का…जनता कर देगी खामोश…आदि नारे कांग्रेस दफ्तर में गूंज रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री सिन्हा को खोटा सिक्का और दोहरे मापदंड वाला शख्स बताते हुए आलाकमान से उनकी उम्मीदवारी को खारिज करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है और वे पटना साहिब से किसी जमीनी कांग्रेस नेता को उम्मीदवार बनाने की मांग को लेकर सदाकत आश्रम के पास धरने पर बैठे हैं।

शत्रु के खिलाफ कल भी हुआ था हंगामा

कांग्रेस कार्यकर्ता पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पर लखनऊ जाकर सपा प्रत्याशी और उनकी पत्नी के पक्ष में तथा वहां के कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में प्रचार करने को लेकर भड़के हुए हैं। रविवार को भी कार्यकर्ताओं ने शत्रु के खिलाफ सदाकत आश्रम में नारेबाजी की थी। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो पूरे पांच साल क्षेत्र से ग़ायब रहे।

swatva

गौरतलब है कि लखनऊ से सपा उम्मीदवार के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं और शत्रु कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन शत्रु अपने पार्टी के चुनाव प्रचार को छोड़कर अपनी पत्नी की चुनावी सभा में शामिल होकर उनके लिए वोट मांग रहे थे। शत्रु के इस आचरण से कांग्रेस कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। आपको बता दें की राजग ने पटना साहिब सीट से केंद्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को शत्रुघ्न सिन्हा के विरोध में चुनाव मैदान में उतारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here