लोहिया नगर में ‘कन्हैया गो बैक’ का लगा नारा, काले झंडे दिखाये

0

बेगूसराय : बेगूसराय से सीपीआई के लोकसभा प्रत्याशी और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को कल  शहर के लोहिया नगर में लोगों के भारी विरोध का समना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार कल  जनसंपर्क अभियान करने बेगूसराय के लोहिया नगर पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद युवाओं ने उन्हें काले झंडे दिखाये तथा ‘कन्हैया गो बैक’ का नारा लगाया। कन्हैया ने लोगों को समझाने का प्रयत्न किया लेकिन लोग खासकर युवाओं ने उनकी एक नहीं सुनी। इस दौरान लोगों ने उनसे राष्ट्रवाद और भारत संबंधी उनके विचारों को लेकर विरोध करने की बात भी कही। मालूम हो कि कन्हैया के जेएनयू अध्यक्ष रहने के दौरान जवाहरलाल यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ छात्रों ने भारत विरोधी नारे लगाए थे। इसके बाद समूचे देश में हड़कंप मच गया था। खबर मिली है कि इस दौरान कन्हैया के साथ रहे लोगों संग स्थानीय लोगों की धक्का-मुक्की भी हुई। लोग ‘टुकड़े—टुकड़े गैंग’ वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। अंत में लोगों के भारी विरोध के चलते कन्हैया किसी तरह वहां से खिसक गए।

निरंजन सिन्हा

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here