रसोईया संघ के समर्थन में सड़क पर उतरा माले

0

नवादा : पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों की मांगों के समर्थन में भाकपा माले ने मुख्य बाजार में एक पैदल मार्च निकाला। यह मार्च रसोईया संघ के अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं भाकपा माले के प्रखंड सचिव जगदीश चौहान के नेतृत्व में निकाला गया। पैदल मार्च के समापन के बाद वारिसलीगंज मोड़ पर भाकपा माले एवं रसोईया संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
रसोईया संघ की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि सरकार रसोईयों के साथ अन्याय कर रही है। एक माह में हमलोगों की मजदूरी बहुत कम है। उससे परिवार का भरण पोषण भी संभव नहीं है। नारी अब जागरूक हो चुकी है। अपना अधिकार नारियां लेना भी जानती हैं।
इस अवसर पर भाकपा माले के नंदू प्रसाद, रसोईया संघ की मालती देवी, यशोदा देवी, रिंकू देवी, चंपा देवी, लीला देवी, उर्मिला देवी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here