बाढ़ : मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन बाढ़ विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों में हुआ तथा सभी जगहों पर सांसद राजीव रंजन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। सांसद ललन सिंह ने कहा कि हम लोगों की समस्याओं के निदान करने हेतु एवं लोगों से आशीर्वाद लेने अपने क्षेत्र के लोगों के बीच जनसंवाद करने आए हैं।
यहां आयोजित सभी कार्यक्रमों में जद(यू) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, जद(यू) नेता बाल्मीकि सिंह, प्रदेश सचिव परशुराम पर्स, जिला अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, अथमलगोला प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह, शिवपूजन सिंह, जद(यू) नेता रणवीर कुमार सिंह पंकज, पूर्व मुखिया सह जद(यू) युवा नेता मुन्ना कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अलख निरंजन सिंह उर्फ पांचों सिंह मौजूद थे।
जबकि जनसंवाद कार्यक्रम दौरान करजान में जद(यू)नेता अनन्त कुमार सिंह, सबनीमा में जद(यू) नेता संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेश भारती, रामनगर करारी कछार में पैक्स अध्यक्ष संतोष सिंह, रामनगर दियारा में संजीत सिंह के संयोजन में मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, सांसद ललन सिंह ने अथमलगोला प्रखंड के करजान, सबनीमा, फुलेलपुर, रामनगर करारी कछार और रामनगर दियारा में लोगों की समस्याओं से रु-ब-रु होकर समस्याओं की समाधान के लिये भरोसा दिलाया तथा उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोंधित भी किया।
सबनीमा में जद(यू) नेता संजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मुंगेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने क्षेत्र के विकास के लिये एवं अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर कराने के लिये हमेशा चिंतित रहा करते हैं और यही कारण है कि लोग उन्हें काफी सम्मान देते हैं। जद(यू) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मुंगेर सांसद ललन सिंह जो कहते हैं उसे करके दिखा देते हैं। उक्त सभी जगहों पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हजारों समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्दावाद, सांसद ललन सिंह जिन्दावाद के जोरदार नारेबाजी किया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट