दुबई में जश्ने ए बिहार, शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे

–मंत्री ने कहा बिहार के विकास में सेतु बने प्रवासी
बक्सर। बिहारी जहां भी रहते हैं वह जगह गुलजार हो जाता है। शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात  के में जश्ने ए बिहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे।

इंडियन पीपुल्स फोरम के बिहार काउंसिल ने इसका आयोजन कराया था। अपने लोगों के मध्य पहुंचकर उन्होंने कहा यह गर्व का पल है। पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। 2014 के बाद जब से मोदी जी ने भारत का नेतृत्व संभाला है। पूरी दुनिया में भारतीय लोगों का सम्मान बढ़ा है। आप सभी अपनी मातृभूमि के विकास में सहयोग करें।आयोजन समिति द्वारा मंत्री के हाथों अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी कराया गया। मौके पर उन्होंने प्रवासी बिहारी समुदाय के लोगों को बक्सर और पटना आने का निमंत्रण भी दिया।

swatva

इस मौके पर फोरम के अध्यक्ष जितेंद्र वैद्य ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सबसे कहा कि प्रवासी भारतीय ही नहीं भारत के ‘विश्वामित्र’ एम्बेसडर हैं। अपने जन्मभूमि के विकास के प्रति आपका स्नेह देख प्रसन्नता हुई। इस मौके पर विशेष रूप में दिलीप सिन्हा संयोजक बिहार काउंसिल, राम कैलाश महतो सह-संयोजक बिहार काउंसिल यूएई उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here