चंडीगढ़ पहुंच PM मोदी हुए भावुक, प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

0

नयी दिल्ली : पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और शिरोमणि अकाली दल के संस्थापक एवं संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का बीती देर शाम को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद श्री बादल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया था। बीती देर शाम रात करीब आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री बादल को श्रद्धांजलि देने आज बुधवार की दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे और वहां शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में दर्शन के लिए रखे प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को उन्होंने नमन किया। गुरुवार को प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा।

पंजाब के सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग सीएम

प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के सबसे युवा और फिर सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने पहली बार 1970 में 43 वर्ष की उम्र में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। तब वे पंजाब के सबसे कम उम्र के सीएम बने थे। वहीं वर्ष 2012 में 84 वर्ष की आयु में बादल पांचवीं बार पंजाब के सीएम बने। तब उन्होंने पंजाब के सबसे उम्रदराज सीएम के तौर पर शपथ ली थी।

swatva

कल 27 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर एक बजे होगा। आज बुधवार को उनका पार्थिव शरीर आम लोगों के दर्शन के लिए सुबह 10 बजे से चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में रखा गया है। इस मौके पर पंजाब के पूर्व सीएम और प्रकाश सिंह बादल के पुत्र सुखबीर सिंह बादल पुत्रवधू मनप्रीत बादल बेहद भावुक दिखे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सुखबीर सिंह बादल को एक पत्र लिख श्री बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here