झारखंड में गुंडों का राज, वोट बैंक के खातिर नहीं हो रही करवाई

0

पटना : बिहार के एनडीए सरकार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने झारखंड की सरकार यानी हमेंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यहां गुंडा राज चल रहा है।

दरअसल, सम्राट चौधरी बीते शुक्रवार को रांची में जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों द्वारा बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन पर हुए हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक की खातिर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में गुंडों का राज स्थापित कर रखा है। हेमंत सरकार को उपद्रवियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

swatva

विदित हो कि, शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान रांची में भड़की हिंसा के क्रम में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन उप्रद्रव की चपेट में आ गए थे। हमले में वे बाल-बाल बच गए, लेकिन उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त कर डाला। अब बीजेपी कोटे से बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री नितिन नवीन पर हुए हमले को लेकर बिहार भाजपा के नेता झारखंड सरकार के विरोध में उतर गए हैं।

नितिन नवीन पर हुए हमले की बिहार के दोनों उपमुख्‍यमंत्रियों तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी साथ ही बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत भाजपा के कई छोटे – बड़े नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही इन नेताओं ने झारखंड सरकार से मामले में कारवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here