कीव में सड़कों पर जंग, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या करना चाह रही रूसी सेना!

0

देश-विदेश डेस्क : रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में आज शनिवार की सुबह घुस गई। राजधानी की सड़कों पर भीषण मारामारी मची दिखी। खुद राष्ट्रपति जेलेंस्की अपनी सेना के साथ मोर्चा संभाले हुए बंकर से गोलाबारी कर रहे हैं। उन्होंने देश छोड़ने के अमेरिकी अनुरोध को ठुकरा दिया। रूस ने जमीनी हमलों के अलावा कीव पर मिसाइलों की बारिश भी कर दी जिसमें राजधानी में कई बिल्डिंग धराशाई हो गए। कमजोर प्रतिरोध के बीच कहा जा रहा है कि रूसी सैनिक कभी यूक्रेनी राष्ट्रपति की हत्या कर सकते हैं।

बंकर से खुद मोर्चा संभाल रहे यूक्रेनी राष्ट्रपति

अंतराष्ट्रीय रिपोर्टों में बताया गया कि लोग घरों के तहखानों और बंकरों में छुप कर जान बचाए हुए हैं। वहीं कीव के दूसरे इलाकों में लोग बदहवास होकर शहर से निकलने के लिए सड़कों पर भाग रहे थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इनकार करते हुए कहा कि वह राजधानी में ही रुकेंगे।

swatva

राजधानी में मिसाइलों की बारिश,भारी नुकसान

यह भी बताया गया कि रूसी मिसाइलों के हमलों में कीव में पुलों, स्कूलों और अपार्टमेंट की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की सरकार को उखाड़ फेंकने और उसे अपने शासन के अधीन करने को कृतसंकल्प हैं। यूक्रेन के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि देश के दक्षिण में भीषण लड़ाई मची है। रूसी सेना छोटे समूहों में कीव में चारों तरफ से घुसी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here