देश की उन्नति और देशवासियों के लिए कटिबद्ध है मोदी सरकार – अरविंद सिंह

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि भारत के लोगो के हितों एवं देश उन्नति के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के युवाओं में कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

अरविंद कुमार ने कहा कि, कौशल विकास योजना के तहत 1.32 करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वहीं,अब तक कुल 23.7 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया है। इसके साथ ही 45,000 से अधिक दिव्यांगजन को प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा 450 से अधिक ट्रांसजेंडर भी प्रशिक्षित हुए।

swatva

वहीं, भारत अब ऊर्जा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। देश में 2023-24 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही डिजिटल इंडिया भी नए भारत की दिशा में समर्थन कर रहा है।

देश के 1.78 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने के साथ-साथ अनावश्यक कागजी कार्रवाई की निर्भरता को कम किया गया है। वहीं, डिजिलॉकर पर 8.80 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ता है।

अरविंद सिंह ने कहा कि भारत अब आयातक नहीं बल्कि निर्यातक बन रहा है। भारत जल्दी ही अपनी जरूरत के 90% रक्षा उत्पादों का निर्माण देश में ही करेगा l पहले देश में 65-70% तक रक्षा उत्पादों का आयात किया जाता था, लेकिन भारत आज 70 देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा हैl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here